Indian Navy Day 2025: देश की तीनों सशस्त्र सेनाओं में भारतीय नौसेना का सम्मान और गौरव आज के दिन और भी बढ़ जाता है, क्योंकि आज भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 4 दिसंबर को यह दिन उन सभी बहादुर नौसैनिकों को समर्पित होता है जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में हर पल तत्पर रहते हैं। नौसेना दिवस के पीछे एक गौरवशाली इतिहास भी जुड़ा है। 1971 के युद्ध में इसी दिन भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को समुद्र में करारा जवाब दिया था। भारतीय नौसैनिकों ने पाकिस्तानी युद्धपोत PNS खैबर सहित कई बड़े लड़ाकू जहाजों को ध्वस्त कर भारत की जीत का परचम लहराया था। इस ऐतिहासिक विजय की याद में हर वर्ष नेवी डे मनाया जाता है।