Inflation Relief Drive: केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये किलो टमाटर बेचना शुरू किया, प्याज भी सस्ती दरों पर उपलब्ध

देश में लगातार बढ़ती सब्जियों की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। महंगाई के ‘चक्रवात’ से परेशान लोगों के लिए सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों की किफायती बिक्री शुरू कर दी है। अब टमाटर 40 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि प्याज भी नियंत्रित कीमतों पर बेची जा रही है।

कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय और नैफेड के संयुक्त प्रयासों से राजधानी के विभिन्न इलाकों में मोबाइल वैन और आउटलेट्स के माध्यम से टमाटर-प्याज की आपूर्ति शुरू की गई है। इससे बाजार में बढ़ी कीमतों पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को राहत देने का लक्ष्य है।पिछले कुछ हफ्तों में मौसम, सप्लाई चेन में बाधा और उत्पादन में गिरावट के चलते टमाटर और प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था। कई बाजारों में टमाटर 80-120 रुपये किलो तक बिक रहा था, जबकि प्याज के दाम भी बढ़त के साथ चल रहे थे।

साइक्लोन Ditwah श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की ओर, 5 राज्यों में IMD ने रेड-ऑरेंज अलर्ट किया जारी

सरकार ने साफ किया है कि जब तक कीमतें सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक यह राहत बिक्री जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को कम दाम पर सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए वितरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।केंद्र सरकार का यह कदम त्योहारों के सीजन और ठंड की शुरुआत से पहले घर-गृहस्थी के बजट पर पड़ रहे बोझ को कम करने में मददगार साबित होगा।

Leave a Comment