नई दिल्ली: भारतीय बाजार में एक नया नाम तेजी से चर्चा में आ गया है — जैन डॉग बिस्किट। लॉन्च से पहले ही यह उत्पाद इतना लोकप्रिय हो गया कि कंपनी को सिर्फ तीन दिनों में वॉट्सऐप के जरिए 12 टन का ऑर्डर मिल गया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि है। कैसे हुई शुरुआत? जैन डॉग बिस्किट एक स्टार्टअप इनिशिएटिव है जिसे कुछ युवा उद्यमियों ने मिलकर शुरू किया है। इनका उद्देश्य था — पेट्स के लिए हेल्दी और वेजिटेरियन स्नैक्स बनाना। “जैन” नाम इसीलिए रखा गया क्योंकि इस प्रोडक्ट में कोई भी नॉन-वेज इंग्रेडिएंट, अंडा या प्रिजर्वेटिव्स नहीं हैं।
वॉट्सऐप मार्केटिंग से मिली सफलता
कंपनी ने अभी तक कोई औपचारिक लॉन्च नहीं किया था। उन्होंने केवल वॉट्सऐप ग्रुप्स और पालतू प्रेमियों की कम्युनिटी में इसका ट्रायल शेयर किया था।
लेकिन तीन दिन में ही यह वायरल मार्केटिंग का उदाहरण बन गया। कंपनी के को-फाउंडर ने बताया हमें उम्मीद थी कि लोग इसे पसंद करेंगे, लेकिन इतने बड़े ऑर्डर की कल्पना भी नहीं थी। तीन दिनों में ही 12 टन के ऑर्डर मिल गए।”
क्या है जैन डॉग बिस्किट की खासियत?
-
पूरी तरह वेजिटेरियन और जैन फ्रेंडली
-
कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर
-
नो प्रिजर्वेटिव्स, नो कैमिकल्स
-
डॉग्स के लिए ईज़ी टू डाइजेस्ट
-
इंडियन क्लाइमेट के अनुसार तैयार किया गया
कंपनी का दावा है कि उनका यह बिस्किट न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पालतू कुत्तों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। डीलर्स और पेट स्टोर्स की बढ़ी डिमांड वॉट्सऐप कैंपेन के बाद कई डिस्ट्रिब्यूटर्स और पेट स्टोर्स ने बिस्किट की डिमांड बढ़ा दी है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद से सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में बड़े स्तर पर लॉन्च की तैयारी कर रही है।
सोशल मीडिया पर छाया जैन डॉग बिस्किट
सोशल मीडिया पर इस ब्रांड की तस्वीरें और रिव्यू तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे “Made in India Innovation” कह रहे हैं और पेट लवर्स इसे अपनाने के लिए उत्साहित हैं।एक यूज़र ने लिखा –आखिरकार ऐसा प्रोडक्ट आया जो मेरे डॉग के लिए हेल्दी और प्योर दोनों है!”
Read Also: अब दीपिका पादुकोण बनेंगी Meta AI की आवाज: “लड़ाओ गप” से मिलेगी आपकी हर उलझन का हल