जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया, हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया? क्योंकि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं। बंदियों में HIV पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में जांच कराने पर 4 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवाई दी जा रही है। वही, बिलासपुर सिम्स में भी चेकअप कराया जाता है। लेकिन जेल के अंदर इस तरह के संक्रमण का फैलना आश्चर्य की बात है। HIV संक्रमित कैदियों को समय पर इलाज और जरूरी दवाइयां देना बहुत जरूरी है।

