पटना। पटना के खान ग्लोबल स्टडीज के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद सर को भी पटना के दीघा थाने में रखा गया है। जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. नगर पुलिस उपाधीक्षक राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कल यानी मंगलवार रात लगभग 10 बजे मुसल्लहपुर में खान कोचिंग सेंटर के गली नुक्कड़ पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया। हमलावरों ने कोचिंग के एक गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया, ‘शुरुआती सूचना में फायरिंग की बात आई थी, लेकिन खान कोचिंग और आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले गए हैं। अब तक फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। केवल ईंट-पत्थर फेंकने और होर्डिंग तोड़ने के दृश्य दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में खान कोचिंग के कन्हैया सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें 4 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों आरोपी बनाया गया है।
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव की गिरफ्तार कर लिया गया है. रौशन आनंद को पटना के दीघा थाने में रखा गया है, जहां पुलिस की एक विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही है. जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तालाश की जा रही है, जिनकी विरुद्ध विधि संबद्ध कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस ने इस पूरे मामले के मुख्य संदेही और ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को हिरासत में लेकर पटना के दीघा थाने में रखा है। पुलिस की विशेष टीम इस समय रौशन आनंद से यहीं पर रखकर घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ कर रही है. दरअलस, मंगलवार रात 10 बजे के आसपास हमलावरों ने खान सर की कोचिंग के बाहर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए कोचिंग के होर्डिंग को तोड़ दिया और वहां मौजूद गार्ड से बुरी तरह से मारपीट की।

