Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

September 30, 2026

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

September 30, 2026

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»कोलकाता के मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 40 से अधिक बार चाकू से किया वार
प्रदेश

कोलकाता के मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 40 से अधिक बार चाकू से किया वार

Daily PinchBy Daily PinchJune 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। गोरेगांव मार्ग पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक मछली कारोबारी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात के दौरान मृतक के साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोलकाता का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के बोईरगांव (दर्री पारा) निवासी विपलभ मंडल (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और लंबे समय से इस क्षेत्र में मछली का कारोबार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात वह अपनी दुकान बंद कर साथी चुम्मन यादव के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गोरेगांव सड़क के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के विपलभ मंडल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। सबसे पहले उनके सिर पर वार किया गया, जिसके बाद शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लगातार चाकू से हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर 40 से अधिक चाकू के वार किए गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।

आंखों में मिर्च पाउडर झोंक

इस दौरान जब साथी चुम्मन यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण वह खुद को बचाते हुए किसी तरह वहां से भाग निकला और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विपलभ मंडल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए साइबर सेल तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रिटायर्ड IAS अधिकारी की घर में हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, उज्जैन-ग्वालियर से होगी शुरुआत; आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

September 30, 2026

अमेरिका दौरे से लौटने से पहले इंदौर के महापौर को कांग्रेस पार्षद की अपील, बोले- सबसे पहले पालदा का करें दौरा

September 30, 2026

BJP की अहम बैठकों का दौर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिन करेंगे मंथन

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.