रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर जिले का जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं बीएल देवांगन, जो वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें महासमुंद जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।





