बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस सूची में सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 18 पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है, जिसमें 4 एसआई, 2 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल शामिल हैं। यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत यह फेरबदल किया गया है ताकि विभिन्न थानों और इकाइयों में कार्यक्षमता को संतुलित किया जा सके।
आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

