Advance Booking Collection: मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरआत कर सकती है. 31 अगस्त से शुरू हुई एडवास बुकिंग के महज तीन दिनों में ही बड़ी संख्या में टिकट बिक चुके हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं.
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर’ मूवी ने कमाए करोड़ों
फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पांस से इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल चेन्स में अब तक 83 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है. इन टिकटों से फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. खबरों के अनुसार, फिल्म के लिए देशभर में करीब 4,866 शोज रखे गए हैं. एडवास बुकिंग के शुरुआती आंकड़े मेकर्स के लिए काफी उत्साह बढ़ाने वाले हैं.
विदेशों में भी दिख रहा ‘मिर्जापुर’ का क्रेज
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी नजर आ रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह ‘मिर्जापुर’ की पुरानी लोकप्रियता है.

