Miss Universe 2025: मंच पर अपमान, फिर वॉकआउट… और अब ताज! मिस यूनिवर्स बनी वही हसीना जिसे कहा गया था ‘बेवकूफ’

Miss Universe 2025: 74वें मिस यूनिवर्स के भव्य समापन ने दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स को एक ही मंच पर ला खड़ा किया। हर कोई अपने चमकदार गाउन और सैश के साथ ग्लोबल ग्लैमर का जश्न मनाने आया था। थाईलैंड की मेहमाननवाजी में आयोजित इस शानदार शो में अगले साल की मेजबानी के लिए प्यूर्टो रिको का नाम घोषित किया गया, जिससे समारोह और भी उत्साहपूर्ण बन गया, लेकिन इस चमक-धमक के बीच एक ऐसा तूफान उठा, जिसने पूरे आयोजन को विवादों की आंधी में घेर लिया। एक प्रतियोगी की समझ पर तंज कसने के आरोपों ने मंच की गरिमा को झकझोर दिया। कई कंटेस्टेंट क्रोधित होकर मंच छोड़ गईं और हालात इतने भावनात्मक हो गए कि खुद होस्ट की आंखें भर आईं। विडंबना देखिए, इन्हीं आरोपों और विवादों के केंद्र में रहीं मेक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स 2025 बन गई और अपने सिर पर ताज सजाने में कामयाब रहीं।

Gold Price Today: आज 1 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितने करने होंगे खर्च? जानें ताज़ा रेट

Leave a Comment