Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»MP Police Transfer: भोपाल PHQ में 8 IPS अधिकारियों के विभाग बदले, अवधेश गोस्वामी को DGP का PSO बनाया गया
ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Police Transfer: भोपाल PHQ में 8 IPS अधिकारियों के विभाग बदले, अवधेश गोस्वामी को DGP का PSO बनाया गया

Daily PinchBy Daily PinchNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के आठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ने 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।

डीआईजी स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को डीआईजी कल्याण एवं लेखा के पद से हटाकर डीजीपी का पीएसओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नारकोटिक्स का प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी बैच के अधिकारी संतोष सिंह गौर, जो अब तक डीआईजी अजाक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें डीआईजी पीटीआरआई बनाया गया है। वहीं, डीआईजी पीटीआरआई के पद पर कार्यरत तुषार कांत विद्यार्थी को डीआईजी विसबल मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

विनीत कपूर और रघुवंश कुमार सिंह के विभाग बदले

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कपूर को डीआईजी सायबर, पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ सामुदायिक पुलिसिंग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले वह डीजीपी के पीएसओ के साथ सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को डीआईजी कल्याण एवं लेखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

एआईजी स्तर पर भी हुआ फेरबदल

पुलिस मुख्यालय के आदेश में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी साई कृष्ण थोटा को एआईजी सायबर, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन नियुक्त किया गया है।

शशांक को विशेष शाखा का प्रभार

2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शशांक को एआईजी (जी), विशेष शाखा यानी स्पेशल ब्रांच, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव के जरिए पुलिस मुख्यालय की नारकोटिक्स, सायबर, प्रशासन, कल्याण एवं लेखा समेत कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

By Daily PinchNovember 7, 2026

अयोध्या में दीपोत्सव : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एक साथ करेंगे श्रीरामलला की आरती

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.