Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»MP Teacher Eligibility Test: डेढ़ लाख शिक्षकों की परीक्षा से पहले आया बड़ा अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे फॉर्म जमा
ट्रेंडिंग न्यूज़

MP Teacher Eligibility Test: डेढ़ लाख शिक्षकों की परीक्षा से पहले आया बड़ा अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे फॉर्म जमा

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

MP News: मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. अब शिक्षक 18 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय मिलेगा. परीक्षा में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प देने पर भी सहमति बनी है.

कम आवेदन के चलते बढ़ाई तारीख

3 सितंबर की रात 12 बजे तक 12 हजार से ज्यादा आवेदन ही प्राप्त हुए थे, जबकि परीक्षा के दायरे में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के आने का अनुमान है. कम आवेदन को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल के बीच चर्चा हुई, जिसके बाद आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा कराने का निर्णय लिया. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 4 सितंबर निर्धारित थी.

ऑफलाइन परीक्षा का भी विकल्प

शिक्षक संगठनों ने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात कर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षा कराने की मांग की थी. संगठनों का कहना था कि कई शिक्षक कंप्यूटर चलाने में सहज नहीं हैं. विभाग और कर्मचारी चयन मंडल की चर्चा के बाद ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प देने पर सहमति बन गई है.

1 हजार रुपए शुल्क पर विरोध

शिक्षकों ने परीक्षा के लिए तय 1 हजार रुपए शुल्क का भी विरोध किया है. उनका कहना है कि परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार करा रही है, इसलिए इसका खर्च भी सरकार को उठाना चाहिए. शुल्क से राहत देने को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है.

शिक्षकों की सूची जारी करने की मांग

कई शिक्षक परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले यह स्पष्ट जानकारी चाहते हैं कि पात्रता परीक्षा के दायरे में कौन-कौन आएगा. शिक्षकों ने विभाग से संबंधित शिक्षकों की सूची जारी करने की मांग की है. विभाग का कहना है कि परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हो रही है, इसलिए अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, शिक्षकों की सूची जारी करने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.