धोनी के IPL संन्यास पर टूटी चुप्पी
महेंद्र सिंह धोनी के IPL से रिटायरमेंट को लेकर फैन्स के बीच जो सवाल पिछले सीजन से चल रहा था, उस पर आखिरकार CSK ऑफिशियल्स ने जवाब दे दिया है। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि धोनी ने अभी तक IPL से संन्यास लेने का कोई फैसला नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह भी साफ किया कि धोनी फिट हैं और अगले सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं।
CSK अधिकारी ने दिया बयान
टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “धोनी टीम के साथ पूरी तरह जुड़ाव बनाए हुए हैं। उन्होंने अभी रिटायरमेंट पर कोई बात नहीं की है। जब वे खुद निर्णय लेंगे, तभी इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।” इस बयान के बाद फैंस के बीच फिर से उम्मीद जग गई है कि ‘थाला’ धोनी एक बार फिर येलो जर्सी में नजर आ सकते हैं।
फैंस में बढ़ा उत्साह
धोनी के IPL करियर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह अपडेट फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर #MSDhoni और #WhistlePodu फिर से ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि IPL 2026 में भी धोनी एक बार फिर चेपॉक स्टेडियम में कप्तानी करते नजर आएंगे।
IND vs PAK: शर्म करो पाकिस्तान! टीम इंडिया ने फिर दी मात, एक भी मैच नहीं जीत पाई पाक टीम