Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

August 8, 2026

Badrinath Temple Theft: VIP ड्यूटी की आड़ में दान पर डाली नजर, बद्रीनाथ मंदिर चोरी कांड में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

August 8, 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»नवा रायपुर में महानदी और इंद्रावती भवन की मल्टीलेवल पार्किंग में बनेंगे दफ्तर, 43 नई ई-बसें चलाने की योजना
प्रदेश

नवा रायपुर में महानदी और इंद्रावती भवन की मल्टीलेवल पार्किंग में बनेंगे दफ्तर, 43 नई ई-बसें चलाने की योजना

Daily PinchBy Daily PinchMay 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन और इंद्रावती भवन में अफसरों व कर्मचारियों के लिए अभी से जगह की कमी महसूस होने लगी है। आने वाले वर्षों में यह समस्या और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने महानदी भवन और इंद्रावती भवन की मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे और तीसरे तल पर आधुनिक कार्यालय विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 131 करोड़ 17 लाख रुपए बताई गई है।

बुधवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में इसका प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े अधोसंरचना प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। इसके बाद वित्त विभाग से भी मंजूरी ली जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर-24 में बनेगा संयुक्त शासकीय भवन

नवा रायपुर के सेक्टर-24 में निगम-मंडलों और अन्य शासकीय कार्यालयों के लिए एक विशाल संयुक्त भवन निर्माण का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। कई विभागों के कार्यालय अब तक अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। प्रस्तावित भवन में इन्हें एक ही परिसर में स्थान देने की योजना है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 171 करोड़ 50 लाख रुपए रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बढ़ेगा और नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।.

रायपुर में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 43 ई-बसें

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 150 एमएलडी क्षमता का आधुनिक जल शोधन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर 186 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। वहीं, आम नागरिकों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 43 नई ई-बसें चलाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना पर करीब 223 करोड़ 4 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

देश

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Badrinath Temple Theft: VIP ड्यूटी की आड़ में दान पर डाली नजर, बद्रीनाथ मंदिर चोरी कांड में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

By Daily PinchAugust 8, 2026
बिजनेस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

चांदी के भाव में फिर हलचल, 2.40 लाख रुपये किलो तक पहुंचा रेट, जानिए 8 अगस्त को आपके शहर में क्या है कीमत

By Daily PinchAugust 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

August 8, 2026

Badrinath Temple Theft: VIP ड्यूटी की आड़ में दान पर डाली नजर, बद्रीनाथ मंदिर चोरी कांड में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

August 8, 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट

August 8, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.