Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील
देश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

Daily PinchBy Daily PinchAugust 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने बुनकरों को बधाई दी है। इसके साथ ही नेताओं ने देशवासियों से हथकरघा के उत्पादों को अपनाने की अपील की है।

सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, “भारत की हथकरघा परंपरा एक जीवंत विरासत है, जो कलाकारी, मजबूती और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी से बुनी गई है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, हम उन बुनकरों और कारीगरों को सलाम करते हैं जिनकी लगन इस अनमोल विरासत को जिंदा रखती है। साथ ही टिकाऊ रोजगार पैदा करती है और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाती है। हाथ से बुनी हर चीज हमारी संस्कृति की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाती है। आइए, हथकरघा उत्पादों को चुनकर, स्थानीय कारीगरों का समर्थन करके और ‘वोकल फॉर लोकल’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को मज़बूत करके उनके अमूल्य योगदान का जश्न मनाएं।”

ओम बिरला ने कहा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देशभर के बुनकरों के श्रम, कौशल और हमारी सदियों पुरानी विरासत का सम्मान। कोटा डोरिया जैसे अद्भुत हैंडलूम उत्पाद हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के सशक्त प्रतीक हैं। आइए हैंडलूम अपनाएं, स्थानीय बुनकरों का साथ निभाएं और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।”

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी को बधाई। भारत का हथकरघा क्षेत्र, जो हमारे स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा था, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता का प्रतीक है। हथकरघा बुनाई की कला को संरक्षित करने और इसे एक नया आयाम देने के लिए, मोदी जी ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की शुरुआत की।

इसके अलावा वैश्विक व्यापार समझौतों और घरेलू सहयोग के माध्यम से बुनकरों के लिए नए अवसर पैदा करके मोदी सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। यह दिन हमें इस क्षेत्र के उत्पादों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर इसे समर्थन देने के अपने संकल्प को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।”

शिवराज सिंह ने पोस्ट पोस्ट किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पोस्ट पोस्ट किया, “भारतीय हैंडलूम केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। आइए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पाद खरीदें, उसके साथ एक वीडियो बनाकर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के साथ साझा करें और हमारे बुनकरों की कला, कौशल तथा इस अमूल्य धरोहर को दुनिया तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।”

हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े सभी बुनकर भाई-बहनों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, जो हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती है। आइए इस अवसर पर हम सभी हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स कहा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय कला संस्कृति को वैश्विक पटल पर नई ख्याति प्रदान करने वाले हमारे परिश्रमी बुनकर भाई-बहनों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, लोकल के लिए वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर अपने स्वदेशी उद्यमों, शिल्प परंपराओं व कला को संवर्धित करने का संकल्प लें।”

जेपी नड्डा ने कहा-राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “स्वदेशी से स्वावलंबन की भावना के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए समर्पित सभी बुनकर साथियों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के हथकरघा क्षेत्र को नई पहचान, नया सम्मान और वैश्विक मंच पर विशिष्ट स्थान मिला है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.