धान खरीदी शुरू: किसानों को कब मिलेगा पैसा? CM साय ने दूर की टेंशन, एक हफ्ते में खाते में पहुंचेगा भुगतान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल की धान खरीदी प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को किसानों के परिश्रम और सरकार पर उनके भरोसे का उत्सव बताते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीएम साय ने कहा, “भोर की पहली किरण के साथ धान खरीदी शुरू हो गई है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी किसान को परेशानी न हो और हर कदम पर उन्हें सम्मानपूर्ण सुविधा मिले। सभी तैयारियां पूरी, खरीदी प्रक्रिया होगी तकनीक-सक्षम मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए इस बार खरीदी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है।
सरकार ने तुँहर टोकन ऐप, GPS आधारित परिवहन, सतर्क ऐप, और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे सिस्टम लागू किए हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया और भी सुचारू हो सके।

सुकमा मुठभेड़: 2 महिला समेत 3 हार्डकोर माओवादी ढेर, जनमिलिशिया कमांडर व स्नाइपर माड़वी देवा भी मारा गया

कब मिलेगा धान का पैसा?

सीएम ने स्पष्ट किया कि धान बेचने के एक सप्ताह के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है, क्योंकि किसानों का विश्वास ही राज्य की प्रगति का आधार है। किसानों में उत्साह, खरीदी को लेकर बड़ी उम्मीदें धान खरीदी शुरू होने के साथ ही प्रदेशभर के किसानों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी सिस्टम और मजबूत तकनीकी व्यवस्था के कारण इस बार की खरीदी और भी सहज और व्यवस्थित होने वाली है।उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। खरीदी की यह प्रक्रिया उनके परिश्रम को सम्मान देने का अवसर है।”

25 लाख से ज्यादा किसान रजिस्टर्ड, मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल

सरकार इस बार 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा।

Leave a Comment