PM Kisan Latest Update: पीएम किसान की 20 किस्तें कब-कब जारी हुईं? कितने किसानों को मिले 2000 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

देश के करीब 9 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी बस कुछ ही पलों में मिलने वाली है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त आज 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की जाएगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी किसान कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इन 20 किश्तों के माध्यम से 3.91 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।

इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में जारी किया जाता है—अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च। हर बार किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

पहली किस्त जारी होने पर 3 करोड़ 16 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला था। मई 2019 में आई दूसरी किस्त में यह संख्या बढ़कर 6 करोड़ से अधिक हो गई। इसके बाद हर किस्त के साथ लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद MCD का अहम कदम, सभी 450 पार्किंग को CCTV से लैस किया जाएगा

नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि पहली से 11वीं किस्त तक किसानों की संख्या कैसे बढ़ती गई—

  • 1 फरवरी 2019 (पहली किस्त): 3,16,21,743 किसान

  • 2 मई 2019 (दूसरी किस्त): 6,00,34,872

  • 1 नवंबर 2019 (तीसरी किस्त): 7,66,01,029

  • 4 अप्रैल 2020 (चौथी किस्त): 8,20,91,667

  • 25 जून 2020 (पांचवीं किस्त): 9,26,93,999

  • 9 अगस्त 2020 (छठी किस्त): 9,72,27,546

  • 25 दिसंबर 2020 (सातवीं किस्त): 9,84,76,200

  • 14 मई 2021 (आठवीं किस्त): 9,99,17,958

  • 10 अगस्त 2021 (नौवीं किस्त): 10,34,47,290

  • 1 जनवरी 2022 (दसवीं किस्त): 10,41,68,513

  • 1 जून 2022 (11वीं किस्त): 10,48,45,164

इसके बाद केंद्र सरकार ने पात्र किसानों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक वेरिफिकेशन कराया। इसमें अपात्र किसानों को लिस्ट से हटा दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 12वीं किस्त से लाभार्थियों की संख्या घटने लगी

  • 12वीं किस्त (17 अक्टूबर 2022): 8,57,40,741

  • 13वीं किस्त (27 फरवरी 2023): 8,12,38,919

  • 14वीं किस्त (27 जुलाई 2023): 8,56,79,091

  • 15वीं किस्त (15 नवंबर 2023): 8,12,16,697

  • 16वीं किस्त (28 फरवरी 2024): 9,04,44,694

  • 17वीं किस्त (18 जून 2024): 9,38,01,580

  • 18वीं किस्त (05 अक्टूबर 2024): 9,59,28,628

  • 19वीं किस्त (24 फरवरी 2025): 10,06,85,615

  • 20वीं किस्त (02 अगस्त 2025): 9,71,41,402

कुल मिलाकर, पीएम किसान योजना ने करोड़ों किसानों को आर्थिक स्थिरता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और अब सभी की नजरें 21वीं किस्त पर टिकी हैं।

Leave a Comment