Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»मवेशी चोरी की ऐसी वजह सुनकर पुलिस भी हैरान, EMI भरने के लिए चुराईं भैंसें और उसी ट्रक से ले गए जिसमें किस्त का दबाव था
Uncategorized

मवेशी चोरी की ऐसी वजह सुनकर पुलिस भी हैरान, EMI भरने के लिए चुराईं भैंसें और उसी ट्रक से ले गए जिसमें किस्त का दबाव था

Daily PinchBy Daily PinchAugust 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मवेशी चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है. ऊन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने मिनी ट्रक की किस्त भरने के लिए पांच मवेशी चोरी किए. हैरानी की बात यह है कि चोरी किए गए मवेशियों को ले जाने के लिए आरोपियों ने उसी मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया, जिसकी EMI चुकाने के लिए उन्होंने यह वारदात की थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार भैंस, एक भैंस का बच्चा और मिनी ट्रक बरामद किया है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.40 लाख रुपये बताई गई है.

मामला 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात ऊन थाना क्षेत्र के लिक्खी नयनागर गांव का है. गांव के रहने वाले रामकरण ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास बने पशु बाड़े में बंधी चार भैंस और एक भैंस का बच्चा अचानक गायब हो गए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली. साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया. इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद भूरू खान और उसके भाई मुश्ताक उर्फ काला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

आर्थिक परेशानी के चलते बनाई चोरी की योजना

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों भाइयों ने कथित तौर पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करने की बात बताई. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फाइनेंस पर मिनी ट्रक खरीदा था, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसकी किस्तें जमा करने में परेशानी आ रही थी. इसी दबाव में उन्होंने मवेशी चोरी कर उन्हें बेचने और उससे मिलने वाले पैसों से ट्रक की EMI चुकाने की योजना बनाई.

चोरी के लिए अपने ही मिनी ट्रक का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मवेशियों को चोरी करने के बाद कहीं और ले जाने के लिए किसी दूसरे वाहन का इंतजाम नहीं किया, बल्कि अपने ही मिनी ट्रक का इस्तेमाल किया. इसी वाहन से पांचों मवेशियों को ले जाया गया. पुलिस ने बाद में इसी मिनी ट्रक को भी जब्त कर लिया.

चारों आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

भूरू खान और मुश्ताक से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में नानसिंह चौहान (40) और सोमारिया (36) को भी गिरफ्तार किया. आरोपियों की निशानदेही पर चार भैंस और एक भैंस का बच्चा बरामद किया गया. पुलिस ने मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 4.40 लाख रुपये बताई है. इसके अलावा करीब 11 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक भी जब्त किया गया. इस तरह पुलिस ने कुल करीब 15.40 लाख रुपये का सामान बरामद किया है.

दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, भूरू खान और मुश्ताक का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है. दोनों के खिलाफ चोरी, मारपीट, विवाद और कथित अवैध पशु परिवहन से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि मवेशी चोरी की इस वारदात में किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

नौकरी छोड़ने की बात पर भड़का रेस्टोरेंट मालिक! कैशियर से मारपीट का आरोप, मालिक और मैनेजर पर FIR …

October 19, 2026

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी, CISF में बने DIG

October 9, 2026

इस बार सर्दी में सताएगी गर्मी! अल-नीनो बिगाड़ सकता है मौसम का गणित

September 25, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे बनेगा अर्बन मोबिलिटी का मॉडल शहर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.