Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सावन 2026 में रुद्राभिषेक से पूरी होंगी मनोकामनाएं…जानिए पूजा की सही विधि और शिव आराधना का विशेष महत्व

July 21, 2026

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम आवास पहुंचे कांग्रेस नेता, राहुल गांधी और खरगे समेत कई सांसद हिरासत में

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी को लेकर फिर गरमाई सियासत, भाजपा ने याद दिलाया घोटाला
प्रदेश

श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी को लेकर फिर गरमाई सियासत, भाजपा ने याद दिलाया घोटाला

Daily PinchBy Daily PinchMay 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर । रायपुर छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस पर बोरे-बासी को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को कांग्रेसियों से बोरे-बासी खाने का आह्वान किया है। इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कांग्रेस शासनकाल में बोरे-बासी को लेकर हुए 8 करोड़ रुपए का घोटाला याद दिलाया है। बता दें कि कांग्रेस शासन काल में 1 मई को बोरे-बासी खाने के लिए बड़ा कार्यक्रम हुआ था। इसकी शुरुआत में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने भी बोरे-बासी खाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी।

भाजपा किसान और छत्तीसगढ़ संस्कृति की विरोधी: बैज

बैज ने कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे किसानों, मजदूरों के सम्मान के साथ अपनी परंपरा पर अभिमान होगा। भाजपा किसान और छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी है। इसलिए वे बोरे-बासी का विरोध करते रहे हैं। पूंजीपति मित्रों के मुनाफे के लिए मोदी सरकार ने मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा दोनों को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। केंद्रीय सदन में विपक्ष दल के सांसदों को बाहर करके एक ही दिन में बिना चर्चा के दर्जनों श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन किए गए।

कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानून को समाप्त कर नए कानून में 75 प्रतिशत श्रमिकों को बाहर कर दिया गया। अब नई कंपनी में महिला रूम व बच्चों के देखभाल के लिए क्रेज बनाना भी अनिवार्य नहीं होगा न्यूनतम वेतन कानून, बोनस कानून, अनुबंध कानून, कर्मचारी क्षतिपूर्ति कानून, संविदा श्रमिक कानून, असंगठित मजदूर कानून, स्वास्थ्य एवं बीमा कानून आदि नहीं रहेंगे। काम के घंटे जो मोदी सरकार से पहले 8 घंटे थे, उसे बढक़र 12 घंटा किया गया, तमाम तरह की सुविधाएं और छिन लिया गया। मोदी सरकार ने मजदूरों का हक छीना है।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय: मंत्री कश्यप

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस विलायती रीति-नीति को महत्व देती है तभी तो मजदूर दिवस के दिन कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस शासनकाल में मजदूर दिवस के दिन बोरे-बासी खाने के नाम पर 8 करोड रुपए का घोटाला कर डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन-धन की लूट के लिए कोई दिन नहीं छोड़ा। आपदा को अवसर में बदलने वाली कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धरोहर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें तो केवल प्रदेश एवं देश की जनता को केवल लूटना और भ्रमित करना है।

छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं धरोहर को बचाने व सजाने का काम भाजपा सरकार ने किया। डॉ. रमन ङ्क्षसह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एवं छत्तीसगढ़ी परम्परा को आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। लेकिन जब जनता ने कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ी परम्पराओं को ताक पर रखकर केवल लूट मचाने का काम किया।

बोरे-बासी खाने के लिए मजदूर दिवस पर 8 करोड़ रुपए का घोटाला कर डाला। प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ी परम्पराओं को फिर से महत्व मिला और मजदूरों को सम्मान मिला। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की धारा प्रवाहित करने वाली छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाली कांग्रेस बोरे-बासी खाने के नाम पर केवल ढोंग कर रही है।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

July 18, 2026

सुंदरता नहीं, चरित्र जीतता है दिल… सपना चौधरी का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल

July 17, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

सावन 2026 में रुद्राभिषेक से पूरी होंगी मनोकामनाएं…जानिए पूजा की सही विधि और शिव आराधना का विशेष महत्व

By Daily PinchJuly 21, 2026
प्रदेश

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

By Daily PinchJuly 21, 2026
देश

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम आवास पहुंचे कांग्रेस नेता, राहुल गांधी और खरगे समेत कई सांसद हिरासत में

By Daily PinchJuly 21, 2026
मनोरंजन

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर बोलीं देवोलीना भट्टाचार्जी, कहा- प्रदर्शन अपनी दिशा खोता दिख रहा है

By Daily PinchJuly 21, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सावन 2026 में रुद्राभिषेक से पूरी होंगी मनोकामनाएं…जानिए पूजा की सही विधि और शिव आराधना का विशेष महत्व

July 21, 2026

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम आवास पहुंचे कांग्रेस नेता, राहुल गांधी और खरगे समेत कई सांसद हिरासत में

July 21, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.