रायपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने NSUI के कई पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। एक ओर पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई की है, वहीं कांग्रेस ने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।
जानकारी के अनुसार, 3 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI द्वारा बिलासपुर में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।