Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»NEET विवाद पर सियासत तेज…भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को घेरा…बोले- चर्चा से भाग रहा है विपक्ष
देश

NEET विवाद पर सियासत तेज…भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को घेरा…बोले- चर्चा से भाग रहा है विपक्ष

Daily PinchBy Daily PinchJuly 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर संसद से लेकर सड़क तक चल रही राजनीति के बीच भाजपा ने विपक्ष पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों से जुड़े हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर चर्चा से बच रहा है।नितिन नबीन ने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार नीट सहित युवाओं के भविष्य से जुड़े सभी विषयों पर जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्षी दल सदन में चर्चा का सामना नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे उनका कथित दोहरा रवैया सामने आ जाएगा।

‘संसद में आइए, हर मुद्दे पर होगी चर्चा’

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि संसद के पटल पर छात्रों, युवाओं और नीट परीक्षा से जुड़े हर विषय पर खुली चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं और एनडीए सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का कई दशकों का इतिहास युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से देखने का रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

युवाओं के अवसर बढ़ाने का किया दावा

नितिन नबीन ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था, संस्थानों और कोचिंग सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा स्टार्टअप, आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान पर नितिन नबीन ने कहा कि इसका उद्देश्य दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाता है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसे मामलों में तेजी से न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

भाजपा सांसदों ने भी विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी नीट विवाद और फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और किसी दोषी को बचाया नहीं जाएगा।सांसद मयंकभाई नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के फैसले से युवाओं में भरोसा बढ़ेगा और दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जिससे भविष्य में कोई परीक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत न करे।सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष की ओर से पैदा किए जा रहे राजनीतिक माहौल के बावजूद सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर संवेदनशील है और नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

‘चर्चा चाहिए तो नियमों के तहत आए विपक्ष’

दामोदर अग्रवाल ने राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद तय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा की मांग तो कर रहा है, लेकिन नियमों के तहत आगे बढ़ने के बजाय हंगामा कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने नीट मामले पर चर्चा के लिए स्पीकर को लिखित अनुरोध दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी सदन में स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार नीट समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026

Latest News

देश

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

By Daily PinchAugust 7, 2026

बायोमेडिकल वेस्ट निपटान में लापरवाही पर NGT सख्त, CPCB से मांगी गई नियमों के पालन की नई रिपोर्ट

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.