Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»बारिश का कहर, किन्नौर में बाढ़ से पुल टूटा, 13 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
देश

बारिश का कहर, किन्नौर में बाढ़ से पुल टूटा, 13 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Daily PinchBy Daily PinchJuly 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। किन्नौर जिले के लिप्पा गांव में पजेर खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। तेज बहाव के साथ आए मलबे और पत्थरों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया, जबकि गांव को जोड़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 13 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

घरों में घुसा मलबा, पंचायत भवन और स्कूल में कराया शिफ्ट

प्रशासन के अनुसार बाढ़ का पानी और मलबा करीब 13 मकानों में घुस गया, जिससे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पंचायत भवन और नजदीकी स्कूल में अस्थायी रूप से ठहराया गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से गांव का सड़क संपर्क भी प्रभावित हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुल के ऊपर से मलबे के साथ तेज बहाव दिखाई दे रहा है।

राहत कार्य में जुटी प्रशासनिक टीमें

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती स्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण दोबारा मलबा जमा होने से राहत और बहाली कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

जलवायु परिवर्तन से बढ़ा खतरा

किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को नदी-नालों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले किन्नौर में सीमित बारिश होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा की तीव्रता बढ़ी है। जिले का नाजुक भौगोलिक स्वरूप इसे प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अधिक संवेदनशील बना रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले मानसून में भी क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सर्वे कर राज्य सरकार को दीर्घकालिक सुरक्षा और पुनर्वास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी थी।

शिमला में भूस्खलन, कई वाहन क्षतिग्रस्त

राजधानी शिमला में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मलबा गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मलबा हटाकर यातायात सामान्य करने में जुटी हुई हैं।

15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

By Daily PinchAugust 8, 2026

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

By Daily PinchAugust 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Bank Holiday Today: बैंक जाने से पहले जरूर जान लें यह अपडेट, आज दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बंद हैं शाखाएं

August 8, 2026

Himachal Bus Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल

August 8, 2026

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.