राम मंदिर हुआ संपूर्ण: पीएम मोदी ने शिखर पर फहराई धर्मध्वजा, बोले— ‘सदियों की वेदना का आज अंत

अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराकर मंदिर निर्माण को औपचारिक रूप से संपूर्ण घोषित किया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।लगभग पाँच शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद पूर्ण भव्यता के साथ राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्मध्वजा लहराया, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह और भावनात्मक माहौल नजर आया।

धर्मध्वजा फहराने के बाद संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा—
“यह सिर्फ एक ध्वजा नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, आस्था और अदम्य धैर्य का प्रतीक है। सदियों की वेदना और संघर्ष पर आज विराम लगा है।”

पीएम ने कहा कि यह क्षण करोड़ों भक्तों के सपनों की पूर्ति है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता भी जताई।ड़ने लगी थी। मंत्रोच्चार, वैदिक परंपराओं और विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभर के कई प्रमुख संत भी इस अवसर पर शामिल हुए।

हेल्दी समझकर रोज खाते हैं ये 6 चीजें, लेकिन दिल की सेहत को चुपके से पहुंचाती हैं नुकसान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे “उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का गौरवपूर्ण पल” बताया, जबकि मोहन भागवत ने कहा कि यह न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।धर्मध्वजा फहराए जाने के साथ ही अयोध्या में दीप, पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन होने लगा। लोग इसे दिवाली से कम नहीं मान रहे हैं। दुकानों, मंदिरों और मार्गों को आकर्षक रोशनी व सजावट से सजाया गया।

Leave a Comment