Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»खेल»RR vs GT: आईपीएल में रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
खेल

RR vs GT: आईपीएल में रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

Daily PinchBy Daily PinchMay 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वैभव ने इसके साथ ही आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। वैभव ने 23 पारियों में टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे किए। वैभव हालांकि, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा

वैभव ने गुजरात के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल का सबसे धीमा पचासा रहा। वैभव ने भले ही मोर्चा संभाला, लेकिन यह उनका आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक रहा। शुरुआती झटकों के बाद वैभव ने ही मोर्चा संभाला और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। इससे पहले उन्होंने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्लांपुर के इसी मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और 29 गेंदों पर 97 रन बनाए थे। लेकिन इस मैच में वैभव ने सधी हुई बल्लेबाजी की और उनका ध्यान पारी को आगे बढ़ाने पर रहा। वैभव का मौजूदा सीजन में छठा और ओवरऑल आठवीं बार 50+ स्कोर बनाया है।

जडेजा-वैभव की साझेदारी

शुरुआती झटके लगने के बाद राजस्थान ने रणनीति बदली और कप्तान रियान की जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरे। जडेजा जहां आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं, सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से उनका साथ निभाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन तभी जडेजा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

फिर रियान उतरे, लेकिन जेसन होल्डर ने रियान को अपना शिकार बनाया जो 11 रन ही बना सके। इसके बाद होल्डर ने दासुन शनाका (3) और प्रसिद्ध कृष्णा ने जोफ्रा आर्चर (7) को आउट किया। पांच विकेट गिरने के बाद जडेजा एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वैभव और जडेजा ने धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन कगिसो रबाडा ने सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्यवंशी और जडेजा के बीच 65 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी हुई।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

Asian Games 2026: भारत को शूटिंग में फिर मिला गोल्ड, नीरू धांडा और कीनन चेनाई की जोड़ी ने रचा इतिहास

September 30, 2026

विथ्या रामराज ने रचा नया इतिहास, 42 साल बाद टूटा पीटी ऊषा का रिकॉर्ड; कभी फटे जूतों में दौड़ती थीं एथलीट

September 29, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.