Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संघ के तरुण व्यवसायी वर्ग का समापन,युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश
Uncategorized

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संघ के तरुण व्यवसायी वर्ग का समापन,युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

Daily PinchBy Daily PinchJune 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय तरुण व्यवसायिक वर्ग का समापन रविवार सायं स्थानीय शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 16 मई से 1 जून तक वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस वर्ग के समापन समारोह में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, व्यवसायी, प्रबुद्धजन,मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सिख समाज के जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा तथा मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री (विद्या भारती) श्रीराम अरावकर रहे, कार्यक्रम में सर्वाधिकारी संजय पाण्डेय एवं जिला संघचालक डॉ. प्रकाश मिश्रा भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समता, नियुद्ध, दंड संचालन तथा संघ घोष के साथ आकर्षक शारीरिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर उमरे ने प्रतिवेदन में वर्ग के 15 दिनों की सम्पन्न रूपरेखा रखी. कुल 107 व्यवसायी शिक्षार्थि,36 शिक्षक, प्रबंधक सहित 200 संख्या का आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ भरत साहू व्यवस्था प्रमुख द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

अपने संबोधन में श्रीराम अरावकर ने कहा कि तरुण व्यवसायिक वर्ग का उद्देश्य युवा वर्ग में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करना तथा उन्हें समाज जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है. उन्होंने कहा कि युवा देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है तथा संघ के संस्कारों से प्रेरित युवा समाज में सेवा एवं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने पंच परिवर्तन के संदेश के साथ आज के समय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षार्थियों ने अपना व्यय स्वयं वहन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 15 दिनों तक मोबाइल से दूर रहकर अनुशासन, आत्मसंयम एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार अर्जित किए।

उन्होंने संघ संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके राष्ट्र समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।2 हज़ार से अधिक संख्या में समाजजनों की उपस्थिति से भी वातावरण बन रहा था। पूरे कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के आह्वान का दृश्य भी दिखा अधिकांश लोग कार में संयुक्त रूप से यात्रा कर वर्ग स्थान पर पहुंचे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, नेताओं ने कहा- उनकी रचनाएं हमेशा देती रहेंगी प्रेरणा

August 7, 2026

कुछ घंटों की बारिश ने खोल दी बड़े शहर की तैयारी की पोल, गुरुग्राम में जलभराव से सड़कों से हाईवे तक थमी रफ्तार

August 6, 2026

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई चिंता! कई इलाकों में हालात बिगड़े, देहरादून में स्कूल बंद और प्रशासन हाई अलर्ट पर

August 5, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.