Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा चाक-चौबंद, हर चुनौती से निपटने के लिए पुलिस तैयार
देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा चाक-चौबंद, हर चुनौती से निपटने के लिए पुलिस तैयार

Daily PinchBy Daily PinchAugust 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बाठियां ने बताया कि सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।

डीसीपी राजा बाठियां ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। इस दौरान 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को वास्तविक परिस्थितियों की तरह परखा गया। रिहर्सल के दौरान संभावित परेशानियों और चुनौतियों की पहचान की गई और उनके मुताबिक रिस्पॉन्स प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज यानी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी पूरे जिले में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत एंटी-टेरर चेकिंग को और तेज किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 15 से 20 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें जिला पुलिस के साथ सिक्योरिटी, ट्रैफिक पुलिस, स्पेशल ब्रांच, स्पेशल सेल, पैरामिलिट्री फोर्स, एनएसजी और केंद्र सरकार से जुड़ी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शामिल होंगे। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां संभालेंगी और पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

लाल किले के आसपास ही नहीं, बल्कि यमुना खादर क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि इस इलाके में माउंटेड पुलिस के जरिए पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा यमुना नदी में नावों के जरिए भी लगातार गश्त की जा रही है, ताकि नदी के रास्ते किसी भी संदिग्ध गतिविधि की संभावना को रोका जा सके।

यमुना खादर इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस जमीन के साथ-साथ नदी और आसपास के इलाकों से भी सुरक्षा पर नजर रख रही है।]

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

राशन कार्ड घर भूल गए तो भी नहीं रुकेगा आपका राशन, डिजिटल व्यवस्था से ऐसे मिलेगा पूरा हक और नहीं लौटना पड़ेगा खाली हाथ

September 10, 2026

रेल टिकटों के खेल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, दलाल से संपर्क और डिजिटल लेनदेन के सबूतों के बाद आरपीएफ ने उठाया बड़ा कदम

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.