Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Sprouts Akki Roti Recipe: नाश्ते में बनाएं कर्नाटक की मशहूर मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण
ट्रेंडिंग न्यूज़

Sprouts Akki Roti Recipe: नाश्ते में बनाएं कर्नाटक की मशहूर मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Daily PinchBy Daily PinchOctober 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Sprouts Akki Roti Preparation:  रोजाना एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए है, तो इस बार नाश्ते या खाने में कुछ नया ट्राई कर सकते है। कर्नाटक की मशहूर अक्की रोटी चावल के आटे से बनाई जाती है। इसमें अंकुरित मूंग, गाजर, नारियल और मसालों को मिलाकर इसका स्वाद और भी खास बनाया जा सकता है।मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी घर पर आसानी से तैयार हो जाती है। इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसा जा सकता है। आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी।

अक्की रोटी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप अंकुरित मूंग
  • आधा कप चावल का आटा
  • 1 मध्यम आकार की कद्दूकस की हुई गाजर
  • एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • एक चौथाई कप बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • आधा इंच अदरक
  • 4 लहसुन की कलियां
  • आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तिल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • रोटी सेंकने के लिए घी या तेल

स्टेप 1: स्प्राउट्स का मिश्रण तैयार करें

सबसे पहले अंकुरित मूंग, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि मिश्रण को बहुत बारीक पेस्ट में न बदलें। हल्का दरदरा मिश्रण रोटी को अच्छा टेक्सचर देगा।

स्टेप 2: आटा गूंथ लें

एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें। इसमें तैयार किया हुआ स्प्राउट्स का मिश्रण डालें। अब कद्दूकस की हुई गाजर, नारियल, हरा धनिया, तिल, लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक बड़ा चम्मच घी मिलाएं।सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा इतना नरम हो कि उसे तवे पर आसानी से फैलाया जा सके।

स्टेप 3: तवे पर रोटी फैलाएं

तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा घी या तेल लगाएं। तैयार आटे का एक हिस्सा तवे पर रखें और हाथों की मदद से गोल व पतली रोटी का आकार दें। आटा चिपकने लगे, तो हाथों को हल्का गीला कर सकते है।रोटी पर छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि घी या तेल अंदर तक पहुंचे और रोटी अच्छी तरह सिक सके।

स्टेप 4: धीमी आंच पर सेंकें

रोटी पर थोड़ा घी या तेल डालें और तवे को ढककर धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। जब नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी होने लगे, तो रोटी को पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।इसी तरह बाकी आटे से भी रोटियां तैयार कर लें।

किसके साथ परोसें अक्की रोटी?

गरमागरम मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी को नारियल की चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ परोस सकते है। चाहें तो इसे सब्जी के साथ भी खा सकते है।अंकुरित मूंग से प्रोटीन और फाइबर, जबकि चावल के आटे से कार्बोहाइड्रेट मिलते है। सब्जियों और नारियल के साथ तैयार यह रोटी रोजमर्रा के खाने में स्वाद और विविधता जोड़ने का अच्छा विकल्प हो सकती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

By Daily PinchNovember 7, 2026

अयोध्या में दीपोत्सव : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एक साथ करेंगे श्रीरामलला की आरती

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.