Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»जबलपुर में निकली प्रदेश की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद
ट्रेंडिंग न्यूज़

जबलपुर में निकली प्रदेश की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद

Daily PinchBy Daily PinchAugust 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सावन के पावन अवसर पर 16वीं संस्कार कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। नर्मदा तट स्थित गौरीघाट से शुरू होकर खमरिया के कैलाशधाम तक लगभग 33 किलोमीटर लंबी यह यात्रा सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

यात्रा में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यात्रा में भाग लिया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी यात्रा से जुड़े। मुख्यमंत्री दोपहर में रांझी के व्हीकल मोड़ से दर्शन चौक तक श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले।

पूरे शहर में स्वागत की विशेष तैयारी

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर 300 से अधिक सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत शिविर लगाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया।

यातायात में बदलाव, ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती

यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया। जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

धार्मिक आयोजन के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भी विशेष नियम लागू किए गए। तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। झांकी, मंच या वाहन पर अधिकतम दो साउंड बॉक्स लगाने की अनुमति दी गई है। स्पीकर का आकार 12 इंच से अधिक नहीं होगा और ध्वनि सीमा 50 डेसिबल निर्धारित की गई है। हॉर्न स्पीकर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार के विवादित या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी।

‘एक संकल्प, एक पौधा’ बना यात्रा की पहचान

संस्कार कांवड़ यात्रा की सबसे खास परंपरा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी है। श्रद्धालु नर्मदा जल के साथ एक पौधा भी लेकर चलते हैं, जिसे कैलाशधाम की पहाड़ियों में लगाया जाता है। वर्षों से चल रही इस पहल के कारण वहां का क्षेत्र अब हरियाली से आच्छादित हो चुका है।

कोविड महामारी के दौरान दो वर्षों तक यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था, लेकिन अब यह परंपरा फिर पूरी भव्यता के साथ जारी है।

इन प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा

कांवड़ यात्रा गौरीघाट से शुरू होकर रेत नाका, रामपुर चौक, शंकराचार्य चौक, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपर मार्केट, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, सराफा बाजार, बेलबाग, घमापुर, कांचघर, गोकलपुर और रांझी होते हुए कैलाशधाम पहुंचेगी। शाम करीब चार बजे श्रद्धालुओं के कैलाशधाम पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है उपलब्धि

संस्कार कांवड़ यात्रा का नाम पहले ही गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इसमें हर आयु वर्ग के श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग लेते हैं। इस वर्ष यात्रा समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार, रामू दादा और अन्य संतों के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है। आयोजकों का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए यात्रा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.