Strict Account Settings: अब साइबर ठगों की हर चाल होगी फेल, WhatsApp के इस नए फीचर को एक्टिवेट करते ही आपका अकाउंट होगा सुपर सुरक्षित

आज के समय में व्हाट्सएप हमारे लिए बेहद ही जरूरी हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइबर ठग को भी व्हाट्सएप के कारण कई ऐसे मौके मिल जाते हैं, जिससे वे आपका नुकसान कर देते हैं। आए दिन न जानें ऐसी कितनी खबरें आती है कि व्हाट्सएप पर लिंक शेयर हो रहे हैं जिससे मोबाइल को हैक कर दिया गया या व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज कर अकाउंट खाली कर दिया जाता है। ऐसे में व्हाट्सएप में इन सभी लिंक को रोकने के लिए कई सारे प्रबंध किए हैं मगर कभी कड़ा एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।

व्हाट्सएप पर एक नया फीचर आप लोगों के लिए बनाया है। ऐसे में इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली फाइल ओपन नहीं होगी और खुद-ब-खुद मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे। इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्हाट्सएप का नया फीचर क्या है और यह कैसे आपकी मदद कर सकता है। पढ़ते हैं आगे…

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर? (New Feature of WhatsApp)

व्हाट्सएप के नए फीचर का नाम है स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग (Strict Account Settings)। यह व्हाट्सएप में प्राइवेसी के अंदर होता है। सबसे पहले आपको व्हाट्सएप में प्राइवेसी को खोलना है।

उसके बाद एडवांस्ड पर क्लिक करके आपको Strict Account Settings फीचर दिखाई देगा। आपको उसको ऑन करने के लिए एक पासवर्ड भी लगाना होगा। फीचर 3 लेवल पर आपकी मदद करता है।

क्या हैं फीचर के 3 लेवल?

सबसे पहले अगर कोई ठग आपकी ऐप पर किसी भी किस्म की फाइल भेजता है यानी कोई एपीके फाइल या पीडीएफ भेजता है तो यह उसको ओपन नहीं होने देगा यानी अगर आपने उस पर क्लिक कर दिया तब भी वो फाइल ओपन नहीं होगी।

दूसरा- अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स की घंटी आपको सुनाई नहीं देगी यानी आपके पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आएगा। ऐसे कॉल्स आपको मिस्ड कॉल में दिखाई देंगे।

तीसरा – सबसे अच्छी बात यह है कि ये फीचर ठग को खुद को ब्लॉक कर देगा। यदि आपको कोई लगातार मैसेज कर रहा है तो ऐप खुद की अच्छे से जांच करके गड़बड़ी को महसूस कर लेगा और ऐसे नंबर को अपने आप ही ब्लॉक कर देगा।

Leave a Comment