Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»अगले कुछ घंटों में मौसम दिखा सकता है खतरनाक तेवर…कई राज्यों के जिलों के लिए अलर्ट…जानिए कहां सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
ट्रेंडिंग न्यूज़

अगले कुछ घंटों में मौसम दिखा सकता है खतरनाक तेवर…कई राज्यों के जिलों के लिए अलर्ट…जानिए कहां सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

Daily PinchBy Daily PinchAugust 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को देश के कई राज्यों के लिए जिलेवार नाउकास्ट यानी तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान, तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। लोगों को मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

पटियाला के लिए रेड अलर्ट, घरों में रहने की सलाह

आईएमडी ने पंजाब के पटियाला जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 15 मिलीमीटर प्रति घंटा से अधिक की भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इन राज्यों के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों के अनेक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर, उत्तर प्रदेश के अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव इस अलर्ट में शामिल हैं।

इसके अलावा केरल के कासरगोड, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा और उडुपी, मध्य प्रदेश के भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी, मणिपुर के जिरीबाम, कामजोंग, नोनी, सेनापति और तामेंगलोंग, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, नागालैंड के लोंगलेंग, मोकोकचुंग, मोन और वोखा, असम के गोलाघाट, जोरहाट, माजुली और शिवसागर, हरियाणा के अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल और कुरुक्षेत्र तथा उत्तराखंड के बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की लोगों से खास अपील

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। साथ ही यात्रा केवल आवश्यकता होने पर ही करें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए विभाग के आधिकारिक पोर्टल और अधिकृत माध्यमों पर नजर बनाए रखें। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर नए अलर्ट भी जारी किए जा सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026

Latest News

लाइफस्टाइल

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.