Today Horoscope : आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल सोमवार को कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
सावधानी से काम लें। मशीनरी-वाहन चलाते समय एकाग्रता रखें। विरोधी पुराने मुद्दे उठा सकते हैं। मेहनत से परेशानियां हल होंगी।
वृषभ राशि
फैशन-डिजाइनिंग वालों को प्रतिस्पर्धा में सफलता। आर्थिक लाभ के योग हैं। भावनात्मक रिश्तों में निराशा मिल सकती है।
मिथुन राशि
भूमि-भवन में नया निवेश टालें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आलोचना से बचें।
कर्क राशि
सकारात्मक ऊर्जा का दिन। मित्रों-परिवार से पूंजी की कमी दूर होगी। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। 2 जून को गुरु आपकी राशि में आ रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह राशि
जून में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पैसों के फैसले सोच-समझकर लें।
कन्या राशि
जून में नई उम्मीदें और तरक्की। रुके काम पूरे होंगे, धन लाभ के योग। मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
जून में शांत रहकर फैसले लें। क्रोध से बचें। बड़े निवेश से दूरी रखें।
वृश्चिक राशि
हर्ष योग बन रहा है – कंपीटीटर्स पर भारी पड़ेंगे। सुबह कॉन्फिडेंस कम लगेगा, दोपहर बाद माहौल बदलेगा। गुरु 9वें भाव में आ रहे हैं, भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु राशि
दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह उदासी रहेगी, दोपहर बाद चंद्रमा लग्न में आने से नई ताजगी मिलेगी। शुक्र-बुध की युति से रिश्तों में मिठास आएगी।
मकर राशि
जून में करियर पर फोकस बढ़ेगा। पेंडिंग काम तेजी से पूरे होंगे। भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
कुंभ राशि
6 जून को चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे, सोशल लाइफ जीवंत होगी। नए आइडियाज आएंगे।
मीन राशि
मंगल और सूर्य का प्रभाव हौसला बुलंद रखेगा। धैर्य से काम लें।

