Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण निर्णय और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित होने के कारण वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि पर शिव कृपा के विशेष योग बन रहे हैं।
मेष
मेष राशि वालों को वाणी के प्रभाव से चलने वाले व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी, क्योंकि त्रुटि की संभावना रहेगी। शारीरिक परिश्रम की अधिकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ
कार्यों में तकनीक का प्रभाव बढ़ेगा। विशेषज्ञता हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव या अलगाव की स्थिति को सावधानीपूर्वक टालना होगा। महादेव की कृपा से अधिकारों और प्रभाव में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को धैर्यपूर्वक स्थिति के नियंत्रण में आने का इंतजार करना होगा। घर या वाहन के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में आकस्मिक मुलाकात प्रसन्नता के साथ उत्साहवर्धन करेगी।
कर्क
चित्त में स्थिरता रही तो आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यों में बेहतर परिणाम वाला दिन रह सकता है। महादेव की कृपा से व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षाकृत कम मेहनत में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तनाव और आकर्षण दोनों रहेंगे।
सिंह
विचारों में दृढ़ता और कार्यों में स्थिरता महसूस करेंगे। पारिवारिक बातचीत में अधिक अधिकारवादी होने से बचना होगा। विलासितापूर्ण जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। महादेव की कृपा से भूमि-भवन के सौदों से लाभान्वित हो सकते हैं।
कन्या
महादेव की कृपा से आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी। बैंकिंग और नकद व्यापार से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों के लिए परिश्रम और धन दोनों लगाने पड़ सकते हैं।
तुला
नई व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य का समर्थन मिलने से जॉब में परिवर्तन और प्रमोशन के मौके बन सकते हैं, इसके लिए प्रयासरत रहना होगा। युवाओं को भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
वृश्चिक
क्रियाशीलता में वृद्धि होगी, परंतु वादों पर खरे उतरने में कठिनाई महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी।
धनु
महादेव की कृपा से प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। व्यापारिक वार्ताएं आपके पक्ष में रहेंगी और नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। कला, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रह सकता है।
मकर
कार्यों में सावधानी रखनी होगी; जल्दबाजी में लिए गए निर्णय बाद में तनाव दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिवार में स्वास्थ्य एवं अन्य कारणों पर धन खर्च अनुमान से अधिक हो सकता है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा।
कुंभ
एकाग्रता का स्तर ऊंचा रहने से कार्यों के परिणाम बेहतर रह सकते हैं। यह नए अवसरों से भरपूर दिन रहेगा। शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति मिल सकती है। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।
मीन
दूरदर्शितापूर्वक योजनाबद्ध तरीके से काम करने होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों में करियर संबंधी मामलों में एक-दूसरे की मदद करनी पड़ सकती है। विवादित विषयों से दूरी बनाएं, अन्यथा मानसिक शांति भंग होने की संभावना बन सकती है।

