Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»Today Horoscpe: आज इन राशियोंको मिल सकती है शुभ समाचार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscpe: आज इन राशियोंको मिल सकती है शुभ समाचार, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchJune 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह घर में सुकून और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में गर्माहट रहेगी। मां के साथ बात करें तो कुछ अच्छा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज बन सकते हैं। बातचीत में आज एक खास गहराई है, जो कहेंगे वो असर करेगा। मंगलदेव की ताकत से आत्मविश्वास बना रहेगा। मगर, शाम के बाद एक बात का खास ख्याल रखें। मन में कोई पुराना दर्द या कोई पुरानी बात उठ सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज सुबह से दोपहर तक का वक्त पैसों और नेटवर्किंग के मामले में अनुकूल है। किसी पुराने किए गए काम से मिलने वाला लाभ जो अटका हुआ था, वो आज मिल सकता है। जो काम लंबे समय से चल रहा था, उसका एक हिस्सा आज पूरा होगा और मन को सुकून मिलेगा। बातचीत और संचार में आज जो भी बोलेंगे उसमें एक स्नेह और समझदारी होगी जो दूसरों को अच्छी लगेगी। पैसों के मामले में बुधदेव की गहरी सोच काम आएगी। शाम के बाद थोड़ा संभलकर चलें। किसी बात पर मन उदास हो सकता है या कोई पुरानी उलझन उठ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर एक ऐसा दिन है, जो लंबे समय तक याद रहेगा। सुबह काम की जगह पर एक गंभीरता और जिम्मेदारी का एहसास रहेगा। जो काम अधूरा पड़ा हो, उसे आज पूरा करें। यह पेंडिंग कामों को खत्म करने का वक्त है। लग्नेश बुधदेव आज आपकी सोच को बेहद तेज कर रहे हैं। कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा। धन और परिवार के मामले में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का साथ है, इस मोर्चे पर कोई चिंता नहीं। हालांकि, शाम के बाद करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। मन में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन यह पुरानी बात जाने की तैयारी है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से बेहद खास है। लग्न पर बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे चेहरे पर एक नूर और बातों में गर्माहट रहेगी। जहां भी जाएंगे लोग आप पर ध्यान देंगे और आप जो कहेंगे, वो सुना जाएगा। भाग्य के घर में लग्नेश चंद्रदेव हैं और आज किस्मत उन्हीं का साथ देगी, जो सच्चाई की राह पर चलते हैं। योगकारक मंगलदेव करियर में दमदार कदम उठाने की ताकत दे रहे हैं। मगर, शाम के बाद थोड़ा संभलकर चलें। कोई पुरानी बात मन में आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य रखने का संदेश दे रहा है। बारहवें घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव हैं, जिसका मतलब है कि जो अच्छा होने वाला है, वो दिखेगा नहीं लेकिन होगा जरूर। यानी ईश्वरीय कृपा से किस्मत का साथ मिलेगा। एकांत में बैठकर प्रार्थना या ध्यान करें तो मन को एक अलग सा सुकून मिलेगा। लग्नेश सूर्यदेव करियर में एक खोजी और जोशीला रवैया दे रहे हैं। आज के काम में एक जिद और मेहनत रहेगी। शाम के बाद मन में कोई पुरानी बात उठ सकती है। उस वक्त कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मोर्चे पर एक गहरा और यादगार दिन है। सातवें घर में चंद्रदेव और दिग्बली शनिदेव मीन राशि में हैं। पार्टनर के साथ आज कोई ऐसी बात होगी, जो लंबे समय से मन में अटकी थी। उसे टालें नहीं, खुले दिल से सुनें और अपनी बात ईमानदारी से बोलें भी। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पैसों के मामले में एक राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है। लग्नेश बुधदेव करियर में किसी भी जटिल काम को आज आसानी से सुलझाने की ताकत दे रहे हैं। शाम के बाद रिश्तों में कोई पुरानी बात उठे, तो उस वक्त जोश में आकर बड़ा फैसला मत लें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर एक यादगार दिन है। दसवें घर में बृहस्पति और लग्नेश शुक्रदेव का साथ है। सुबह ऑफिस पहुंचते ही लगेगा कि आज का दिन आपका है। जो भी काम करेंगे उसमें एक खास असर होगा, जो लोगों को दिखेगा। आज कोई बड़ा मौका हाथ आए तो देर मत करें। शनिदेव और चंद्रदेव के असर से प्रतिस्पर्धियों पर आज भारी पड़ेंगे। यात्रा या पढ़ाई से जुड़े मामले में भी कोई अच्छी बात सामने आ सकती है। शाम के बाद मन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। उस वक्त रिश्तों में कोई बड़ा कदम मत उठाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन किस्मत और कला दोनों के मामले में शानदार है। नौवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव हैं, जिससे आज जो भी काम करेंगे उसमें किस्मत का पूरा साथ रहेगा। सुबह से दोपहर तक कोई बड़ा काम निपटाएं, नतीजा जरूर निकलेगा। रचनात्मक काम में आज मन खूब लगेगा। लिखना, बनाना या कुछ नया सोचना हो तो आज का दिन उसके लिए बेहतरीन है। लग्नेश मंगलदेव की ताकत से दुश्मन आज खुद ही कमजोर पड़ेंगे। हालांकि, शाम के बाद मन में कोई पुराना दर्द उठ सकता है। उसे दबाएं नहीं, गुजरने दें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन तोहफों का है, जो अचानक मिलते हैं। आठवें घर में लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव हैं, जो बता रहे हैं कि कहीं न कहीं कुछ शुभ हो रहा है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। सातवें घर में बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में गहराई लेकर आए हैं। जो बात समझ नहीं आ रही थी, वो आज खुल सकती है। क्रिएटिविटी के मामले में आज जोश भरपूर है। जो काम हाथ में उठाएंगे, उसका अच्छा नतीजा निकलेगा। चौथे घर में चंद्रदेव और शनिदेव का असर है, जिससे मां के साथ कोई पुराना मामला सुलझाने का यह सही मौका है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और साझेदारी के मोर्चे पर बेहद खास है। सातवें घर में बृहस्पति और योगकारक शुक्रदेव हैं, जो पार्टनरशिप और विवाह के लिए शुभ समय दे रहे हैं। कोई रिश्ता आगे बढ़ाना हो या कोई कारोबारी गठजोड़ बनाना हो, आज उसके लिए कदम उठाएं। तीसरे घर में चंद्रदेव और लग्नेश शनिदेव मीन राशि में हैं। आज आप जो भी बात करेंगे, उसमें एक गहराई और जिम्मेदारी होगी। आपकी बातें सामने वाले पर सीधा असर करेंगी। बुधदेव की गहरी सोच प्रतिस्पर्धियों पर दिमाग से भारी पड़ने की ताकत देगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक और बौद्धिक काम में बेहद शानदार है। पांचवें घर में बैठकर बुधदेव गहरी और तीखी सोच दे रहे हैं। आज दिमाग में जो भी नया आइडिया आए, उसे कहीं नोट कर लें। छठे घर में योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति, सेहत और प्रतिस्पर्धा के मामले में खास सुरक्षा देते हैं। दूसरे घर में चंद्रदेव और लग्नेश शनिदेव मीन राशि में हैं। परिवार में कोई गहरी बात उठ सकती है, उससे मुंह मत फेरें। तीसरे घर में मंगलदेव की बेबाक एनर्जी से बोलने में खास दम आएगा। लेकिन शाम के बाद परिवार के पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन दो बिल्कुल अलग हिस्सों में बंटा है। सुबह चंद्रदेव रेवती नक्षत्र में हैं, जो राशि चक्र का सबसे अंतिम और सबसे करुणामय नक्षत्र है। आज सुबह मन में एक ऐसी शांति और गहराई होगी जो रोज नहीं होती। यह वक्त ध्यान, प्रार्थना या किसी प्रिय से बात करने के लिए बेमिसाल है। पांचवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे प्रेम और रचनात्मकता के मामले में आज का दिन सुनहरा साबित होगा। शाम के बाद मन में कोई पुरानी बात या दर्द उठ सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: शुक्रवार को किसी भी कीमत पर ना करें शुभ कार्य, ये है वजह

August 7, 2026

राशिफल: शुक्रवार को मेष राशि निवेश करने से बचें, वाणी पर संयम बरतें

August 7, 2026

पंचांग: शुभ कार्यों के लिए आज का नक्षत्र अनुकूल नहीं, बरतें सावधानी

August 6, 2026

Latest News

देश

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

जम्मू में स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ा आक्रोश, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 अगस्त के बाद हड़ताल की चेतावनी

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.