रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें रायपुर जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव भी शामिल हैं। उन्हें दंतेवाड़ा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। वहीं, दंतेवाड़ा में पदस्थ वीकेएस पलदास को नगर पंचायत भोपालपटनम की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के मुताबिक रोहित कुमार साहू को कवर्धा से धमधा, राजेश गुप्ता को दीपका से गौरेला, सचिन गुप्ता को बेरला से कोंडागांव, शीतल चंद्रवंशी को आरंग से चांपा, नेतराम रत्नेश को धमधा से दीपका, नारायण साहू को गौरेला से कवर्धा, रामसंजीवन सोनवानी को चांपा से आरंग, प्रदीप सिंह ठाकुर को इंदौरी से दाढ़ी, देवेश चंदेल को कोण्डागांव से केशकाल, श्रीनिवास द्विवेदी को कवर्धा से इंदौरी, आशा जंघेल को जामुल से उतई, प्रभाकर शुक्ला को अंबिकापुर से धर्मजयगढ़, भारतलाल साहू को धर्मजयगढ़ से बड़ीकरेली, लक्ष्मन सिंह देहारी को नयाबाराद्वार से बेरला, राधाचरण तिवारी को बम्हनीडीह से बलौदाबाजार और नामेश्वर कुमार कावड़े को केशकाल से बड़ेबचेली में पदस्थ किया गया है।

