UPSC Interview Dress Code: दिव्यकीर्ति सर ने बताए कपड़ों से जुड़े सबसे जरूरी टिप्स, टाई से लेकर सॉक्स तक रखें खास ध्यान

UPSC प्रीलिम्स और मेन्स 2025 क्लियर करने के बाद उम्मीदवार अब अंतिम चरण—पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)—के लिए तैयार हो रहे हैं। यह वह स्टेज है जहां एक छोटी-सी गलती भी IAS-IPS बनने के सपने को अधूरा छोड़ सकती है। इंटरव्यू में आपका व्यवहार, बॉडी लैंग्वेज और ज्ञान जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है आपका पहनावा। इसी विषय पर दृष्टि IAS के फाउंडर और UPSC छात्रों के प्रिय शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने उपयोगी टिप्स दिए हैं।

टाई की पोजिशन हो बिल्कुल परफेक्ट

एक वायरल वीडियो में दिव्यकीर्ति सर बताते हैं कि टाई हमेशा सीधे सेंटर में होनी चाहिए। टेढ़ी-मेढ़ी या गलत पोजिशन में दिखने वाली टाई इंटरव्यू पैनल पर गलत प्रभाव छोड़ती है।

कोट के बटन और पॉकेट फ्लैप पर भी दें ध्यान

सर बताते हैं कि इंटरव्यू रूम में प्रवेश करते समय और बैठते समय कोट के बटन खुले होने चाहिए
साथ ही पॉकेट फ्लैप कभी भी बाहर न हों, उन्हें हमेशा अंदर की तरफ सेट रखें। यह साफ-सुथरा और प्रोफेशनल लुक देता है।

OnePlus 15 vs Samsung S25 vs iPhone 17: जानें डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में कौन है सबसे दमदार?

सॉक्स का रंग भी है बेहद महत्वपूर्ण

अनेक उम्मीदवार सॉक्स के रंग को मामूली समझते हैं, जबकि यह आपकी पर्सनैलिटी प्रेजेंटेशन का अहम हिस्सा है।
दिव्यकीर्ति सर के अनुसार:

  • नेवी ब्लू कोट के साथ ब्लैक सॉक्स पहनें।

  • व्हाइट या ब्राउन जैसे रंगों से बचें।
    इन रंगों की वजह से आपका ड्रेस कोड अनप्रोफेशनल लगता है।

UPSC इंटरव्यू कब होंगे?

UPSC मेन्स 2025 में इस बार 2,736 उम्मीदवार पास हुए हैं। पिछले पैटर्न के मुताबिक, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। आयोग जल्द ही ई-समन लेटर जारी करेगा, जिसमें इंटरव्यू की सटीक तारीख और समय होगा।

इंटरव्यू कहां होंगे?

UPSC इंटरव्यू धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे।
हर दिन दो सेशन होते हैं:

  • पहला: सुबह 9:00 बजे

  • दूसरा: दोपहर 1:00 बजे

उम्मीदवारों को सलाह है कि upsc.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें।

Leave a Comment