एशिया कप 2025 में जब भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों के खत्म होने के बाद उनके किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था तो उसके बाद सभी की जमकर तारीफ देखने को मिली थी। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है, जिसमें हरभजन सिंह भी हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसको लेकर जमकर हरभजन की आलोचना भी देखने को मिल रही है।
क्या Hardik Pandya ने 7 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की चुपके-चुपके सगाई? Romantic फोटो ने बढ़ाई अटकलें