Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»मतदान के दौरान मोबाइल से बनाया वोटिंग वीडियो, अब 200 लोगों पर एफआईआर की तैयारी
ट्रेंडिंग न्यूज़

मतदान के दौरान मोबाइल से बनाया वोटिंग वीडियो, अब 200 लोगों पर एफआईआर की तैयारी

Daily PinchBy Daily PinchJuly 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, लेकिन मतदान प्रक्रिया के दौरान सामने आई एक बड़ी लापरवाही अब कानूनी कार्रवाई का कारण बन गई है। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन से ईवीएम पर मतदान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामलों को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

ईवीएम पर वोट डालते हुए बनाए गए वीडियो

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कई मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे और ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते समय वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड और साझा किया गया। चुनाव आयोग का मानना है कि इससे मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है।

अब साइबर सेल की मदद से ऐसे सभी वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया खातों की पहचान की जा रही है। वीडियो बनाने वाले मतदाताओं के साथ-साथ उन्हें पोस्ट, शेयर या प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो की हो रही जांच

सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में मतदाता ईवीएम का बटन दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में मतदान के दौरान यह पूछते हुए भी लोग नजर आ रहे हैं कि किस उम्मीदवार को वोट देना है और किस नंबर का बटन दबाना है। चुनाव आयोग इन सभी वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच कर रहा है।

इसके अलावा उन वीडियो की भी जांच की जा रही है, जिनमें कुछ लोगों ने मतदान से रोके जाने या वोटर पर्ची नहीं मिलने जैसे आरोप लगाए हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान भी ईवीएम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। उस समय भी संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम की फोटो या वीडियो बनाना, उसे रिकॉर्ड करना अथवा सोशल मीडिया पर साझा करना मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन माना जाता है। यह विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में चुनाव आयोग तथा पुलिस सख्त कार्रवाई करती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026

Latest News

लाइफस्टाइल

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Daily PinchAugust 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.