रायपुर। साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके नंबर से कई लोगों को वाट्सऐप मैसेज करके पैसों की मांग की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया।
इसके बाद उनके मोबाइल के कॉन्टेक्ट नंबरों में वाट्सऐप मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जाने लगी। तीन-चार लोगों के पास पैसे मांगने का मैसेज पहुंचा, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसकी जानकारी डॉक्टर सलीम राज को दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

