Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल
ट्रेंडिंग न्यूज़

Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्य प्रदेश ;  मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रह सकता है।

धार और बड़वानी में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने धार और बड़वानी जिले में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल से लेकर बुंदेलखंड और महाकौशल तक बारिश का असर

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड और श्योपुर में बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम बढ़ा रहा बारिश की गतिविधियां

मौसम में बदलाव की बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बताया जा रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। यह मौसम प्रणाली पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और इसके असर से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का माहौल बना रह सकता है।

मानसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश से गुजर रही, इसलिए थमने का नाम नहीं ले रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से से होकर गुजर रही है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन दोनों मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

आने वाले दो दिनों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में खासकर भारी बारिश की चेतावनी वाले इलाकों में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

By Daily PinchOctober 31, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ का MP में असर: कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.