Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों है खास? धैर्य रखने वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी
ट्रेंडिंग न्यूज़

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों है खास? धैर्य रखने वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी

Daily PinchBy Daily PinchJuly 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आप इमोशनल रहेंगे. किसी के ज्यादा बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी. मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के मामले में निर्णय लेना उचित नहीं है. मानसिक चिंता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है. आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. ऑफिस या व्यवसाय में विरोधियों से सावधान रहें. जीवनसाथी से विवाद करने से बचें.

वृषभ- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. परिजनों संग चर्चा करेंगे. मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन होगा. आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा. समाज में आपको सम्मान मिलेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे.

मिथुन- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी, हालांकि इसमें थोड़ा विलंब होगा, लेकिन किसी भी नए काम को लेकर प्रयास जारी रखें. दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कत हो सकती है. कार्यस्थल पर भी आपका मन नहीं लगेगा. दोपहर बाद नौकरी-धंधे में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा. बाहर खाने-पीने से बचें. मौसमी बीमारियां होने की आशंका रहेगी.

कर्क- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपकी आय कम और व्यय अधिक होगा. आंखों में दर्द रह सकता है. मानसिक चिंता भी रहेगी. वाणी में संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर उलझन मे रह सकते हैं. दोपहर बाद आपकी समस्या सुलझने लगेगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा. परिवार के साथ यह समय हंसी-खुशी में बीतेगा. मन से नेगेटिविटी को दूर रखें.

सिंह- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. अधिक भावुकता के कारण आपके मन में चिंता रहेगी. दोस्तों से बातचीत में आज संभलकर रहें. उनसे विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज सावधानी रखें. व्यवहार में संयम और विवेक रखना होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. परिजनों के साथ किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है. आज ज्यादातर समय मौन रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यवसाय और नौकरी में नए काम की जगह पुराने पेंडिंग काम को सही समय पर करने की कोशिश करें.

कन्या- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आपका दिन अनुकूल रहेगा. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोस्तों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे. दोपहर बाद आपको किसी बात का कन्फ्यूजन रहेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. मित्रों से लाभ होगा. आज शाम को गाड़ी चलाने या बाहर जाने में विशेष सावधानी बरतें.

तुला- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज कोई विशेष काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा. मन में भावनात्मकता बढ़ेगी. मां का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद के दस्तावेजी काम कर सकेंगे. व्यवसाय के लिए अच्छा एवं सफल दिन है. प्रेम जीवन में सफलता मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. थकान, आलस और चिंता के कारण काम का उत्साह मंद पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा. विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी. व्यवसाय में कठिनाई उत्पन्न होगी. आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेना हितकर होगा. आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य ही रहेगा. परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. बाहर खाने-पीने से पेट में कोई दिक्कत हो सकती है.

धनु- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. दोपहर बाद मन में कई तरह के नेगेटिव विचार आने से काम में मन नहीं लगेगा. कोई पुरानी चिंता फिर उभर आएगी. किसी पर क्रोध आ सकता है. परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद ना करें. आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी. काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें.

मकर- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज अपने प्रिय दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का मन करेगा. वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा. दोपहर बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा. धन अधिक खर्च होगा. स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. ऑफिस में साथी कर्मचारियों या अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है. नेगेटिव विचारों से आप दूर रहें. हो सके तो आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें.

कुंभ- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज कार्यभार अधिक रहेगा, हालांकि आपके कार्य में सफलता के साथ यश भी मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. आज आप मित्रों के साथ बातचीत में ज्यादा समय गुजारेंगे. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी लापरवाही से आगे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है.

मीन- चंद्रमा आज 16 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. कल्पना के लोक में विचरण करना पसंद करेंगे. साहित्य लेखन में आज आप काफी रचनात्मक रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का साथ पाकर अच्छा महसूस कर सकेंगे. किसी निवेश से आपको लाभ हो सकता है. मानसिक संतुलन बनाए रखें. ज्यादा विवाद में ना पड़ें. आज कार्यस्थल पर भी केवल अपने काम से काम रखें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.