Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: दिवाली पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी का मौका, SBI कार्ड से मिलेगी 10% तक अतिरिक्त छूट

October 31, 2026

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»खेल»WPL 2027 Auction: इन 5 स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, लिस्ट में सोफिया डंकले और चमारी अटापट्टू भी शामिल
खेल

WPL 2027 Auction: इन 5 स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, लिस्ट में सोफिया डंकले और चमारी अटापट्टू भी शामिल

Daily PinchBy Daily PinchOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई, लेकिन कुछ चर्चित नामों को निराशा हाथ लगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुकी कई अनुभवी खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रह गई। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी क्रिकेटर भी शामिल है। आइए जानते है उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें इस बार कोई खरीदार नहीं मिला।

1. साइका इशाक

भारतीय स्पिनर साइका इशाक WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में नहीं बिक सकीं। उन्होंने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में हिस्सा लिया था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। साइका इससे पहले मुंबई इंडियंस की ओर से विमेंस प्रीमियर लीग में खेल चुकी है। इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी।

2. गौतमी नाइक

भारतीय क्रिकेटर गौतमी नाइक भी नीलामी में अनसोल्ड रही। ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उम्मीद थी कि कोई दूसरी फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौतमी ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अपना नाम नीलामी में दर्ज कराया था।

3. सोफिया डंकले

इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज सोफिया डंकले का अनसोल्ड रहना भी चर्चा में रहा। कोच्चि में आयोजित नीलामी में उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। टी20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाने वाली सोफिया पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

4. चमारी अटापट्टू

श्रीलंका की कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू को भी WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में खरीदार नहीं मिला। उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव रखने के बावजूद कोई फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए आगे नहीं आई। विदेशी खिलाड़ियों के लिए टीमों में सीमित जगह भी नीलामी की रणनीति को प्रभावित करने वाला कारक रही।

5. उमा छेत्री

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री भी इस बार अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल रही। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उमा इससे पहले यूपी वॉरियर्स की ओर से WPL में खेल चुकी है। वह 2025 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य भी रही थीं। इसके बावजूद नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना चर्चा का विषय रहा। अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और भारतीय खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिलने से साफ है कि नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम की जरूरतों, उपलब्ध स्लॉट और बजट के आधार पर फैसले लिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: दिवाली पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी का मौका, SBI कार्ड से मिलेगी 10% तक अतिरिक्त छूट

October 31, 2026

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: दिवाली पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी का मौका, SBI कार्ड से मिलेगी 10% तक अतिरिक्त छूट

By Daily PinchOctober 31, 2026

बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, ढाका में NCP की रैली; मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: दिवाली पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी का मौका, SBI कार्ड से मिलेगी 10% तक अतिरिक्त छूट

October 31, 2026

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.