हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और इस बार इसमें भारतीय दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म की लीड कैरेक्टर जूडी हॉप्स के लिए हिंदी में आवाज दी है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया, फैंस ने श्रद्धा की आवाज़ की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना की और कहा—“जूडी और श्रद्धा, दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट मैच हैं।”
श्रद्धा कपूर ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘जूटोपिया 2’ का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, “इस प्यारी और एनर्जेटिक बनी जूडी को आवाज़ देना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बचपन से एनिमेटेड फिल्मों का शौक रहा है, और अब किसी ऐसे कैरेक्टर को आवाज देना जो लाखों लोगों को इंस्पायर करता है, उनके लिए एक ड्रीम कम ट्रू जैसा है।
View this post on Instagram
‘जूटोपिया 2’ में जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो एक बार फिर अपने शहर में शांति और न्याय की रक्षा करते दिखेंगे। फिल्म के हिंदी वर्जन में श्रद्धा कपूर के साथ अन्य जाने-माने वॉयस आर्टिस्ट्स भी शामिल हैं। डिज़्नी इंडिया की ओर से कहा गया है कि इस बार फिल्म को भारतीय दर्शकों से जोड़ने के लिए खास प्रयास किए गए हैं। ट्रेलर देखने के बाद कई यूज़र्स ने कमेंट किया—“श्रद्धा की आवाज़ में जादू है, बिल्कुल जूडी की एनर्जी जैसी!
फिल्म ‘जूटोपिया 2’ दिसंबर 2025 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और भारत में इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।