Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

November 4, 2026

जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

November 4, 2026

NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

Daily PinchBy Daily PinchNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डेनमार्क के व्यापार एवं प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड से मुलाकात कर भारत-डेनमार्क द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के अवसरों की पहचान करने पर जोर दिया। ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करना और ऐसी साझेदारियां बनाना था, जिनसे दोनों पक्षों के व्यवसायों को लाभ हो। उन्होंने लिखा, “हमने भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और गहरा करने तथा आपसी लाभ वाली साझेदारियों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।”

डेनमार्क की कंपनियां भारत में बढ़ाएंगी निवेश

लिडेगार्ड ने बैठक में बताया कि डेनमार्क की लगभग 250 कंपनियां भारत में सक्रिय हैं और इनमें 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से पहले ही निवेश को लेकर उत्साह दिख रहा है। कंपनियों से पूछे जाने पर 75 प्रतिशत ने जवाब दिया कि वे भारत में और अधिक निवेश करने जा रहे हैं।

व्यापार वार्ताओं में संवेदनशीलता का ध्यान जरूरी

पीयूष गोयल ने व्यापार वार्ताओं के दौरान सदस्य देशों की चिंताओं और संवेदनशीलताओं का सम्मान करने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि किसी भी देश की चिंताओं को नजरअंदाज न किया जाए।

नवीकरणीय ऊर्जा में भी मजबूत सहयोग

यह बैठक लिडेगार्ड की नई दिल्ली यात्रा के दौरान हुई। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी। दोनों पक्षों ने ऑफशोर विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।भारत और डेनमार्क के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, खासकर पवन ऊर्जा विकास और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में लंबे समय से साझेदारी रही है। गोयल-लिडेगार्ड बैठक में व्यापार-निवेश पर फोकस के साथ दोनों देश द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

November 4, 2026

NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी

November 4, 2026

शकुंतला देवी : गणित की दुनिया की वह जादूगरनी, जिसने दुनिया को किया हैरान

November 4, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

By Daily PinchNovember 4, 2026

About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

November 4, 2026

जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

November 4, 2026

NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी

November 4, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.