Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे संभलकर बोलना होगा, जानें सभी राशियों का संकेत
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे संभलकर बोलना होगा, जानें सभी राशियों का संकेत

Daily PinchBy Daily PinchAugust 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आप सामाजिक काम और मित्रों के साथ भागदौड़ में व्यतीत करेंगे. नए लोगों से आपका परिचय होगा. बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मन में प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली संतान या रिश्तेदारों का समाचार मिलेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है. व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.

वृषभ- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. जो नए काम की शुरुआत या उसकी योजना बनाना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है. आज आप नौकरी या व्यवसाय में लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. पदोन्नति होगी. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, सरकार से भी लाभ हो सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. काम पूरे हो सकेंगे. दांपत्यजीवन अधिक सुखमय रहेगा. आज का दिन आप उल्लास से गुजारेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

मिथुन- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे. मानसिक चिंता से थकान का अनुभव होगा. नौकरी और व्यवसाय के स्थान पर सहकर्मियों का साथ नहीं मिलने से आप हतोत्साहित होंगे. अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें और विरोधियों से सचेत रहें. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी.

कर्क- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है. आज नए काम का आरंभ ना करें. किसी बीमारी के इलाज की शुरुआत ना ही करें. क्रोध से दूर रहें. काम और चोरी जैसे अनैतिक विचारों से मानहानि हो सकती है. सरकारी कामों में विघ्न आएंगे. परिवार में झगड़े-फसाद न हों. वाणी पर नियंत्रण रखें.

सिंह- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से विवाद उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है. भागीदारों के साथ मतभेद होगा. नए दोस्तों संग मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम में दिक्कत होगी. प्रेम प्रसंगों के लिए आज समय धैर्य रखने का रहेगा.

कन्या- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी. आपके घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. इस कारण मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके जीवन में कुछ सुखद प्रसंग आ सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. वित्तीय लाभ होने की संभावना है. काम में सभी का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. अपने विरोधियों का पूरी क्षमता के साथ सामना कर सकेंगे. भाग्य आपके साथ है.

तुला- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज का दिन सुखपूर्वक बीतेगा. बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित होंगे. आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार आपको प्रभावित करेंगे. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर भी बहस हो सकती है.

वृश्चिक- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. बुजुर्गों संग मतभेद मन को व्यथित करेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक नुकसान होने का भय लगा रहेगा. सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी. जमीन वाहन आदि के सौदे या उसके दस्तावेजी कामों से बचें. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया अरुचिकर काम मिल सकता है.

धनु- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है. भाई-बंधुओं से मेल-जोल रहेगा. परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. आध्यात्मिकता में अधिक आनंद आएगा. काम में सफलता मिलेगी. सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा. आज किसी को प्रेम निवेदन कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे.

मकर- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है. परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें. शेयर बाजार में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे. आर्थिक लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी. आंख में तकलीफ होने की संभावना है. नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा. प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी ना करें.

कुंभ- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा. मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे. आज आप प्रवास और पर्यटन का भी आनंद उठा सकेंगे. आपको आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह दी जाती है. कार्यस्थल पर आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा. जल्दबाजी में काम करने से आपको नुकसान हो सकता है.

मीन- 29 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश के समय खूब ध्यान रखें. आज एकाग्रता कम रहेगी. किसी बात को लेकर बेचैनी अनुभव करेंगे. धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे. निवेश को लेकर बहुत ध्यान रखने की जरूरत रहेगी. लालच में बड़ा नुकसान कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में ना पड़ना अच्छा रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.