Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

Daily PinchBy Daily PinchNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

श्रम संहिताओं, 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और संबंधित पक्षों के साथ परामर्श को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय ने 3 नवंबर को रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। नई दिल्ली के द्वारका स्थित श्रमेव जयते भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) सोनल मिश्रा ने की।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) का कार्यालय विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रहा है। इसी क्रम में यह बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य श्रम संहिताओं के प्रभावी कार्यान्वयन, अनुपालन को बढ़ावा देने और संस्थागत समन्वय को मजबूत करना है।

बैठक में रेलवे बोर्ड की ओर से श्रम कानूनों की कार्यकारी निदेशक विनिता वर्मा अपनी टीम के साथ शामिल हुईं। वहीं, सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्रतिनिधि भी ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों पर प्रस्तुति

बैठक के दौरान मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय ने श्रम संहिताओं का अवलोकन और भारतीय रेलवे से संबंधित प्रमुख प्रावधानों पर प्रस्तुति दी। इसमें श्रम अनुपालन की आवश्यकताओं, ठेका श्रमिकों से जुड़े मुद्दों, पंजीकरण और लाइसेंसिंग संबंधी जरूरतों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर चर्चा की गई। नई श्रम संहिताओं के अनुरूप श्रमिक कल्याण पोर्टल को अपग्रेड करने के सुझाव भी रखे गए। इसके अलावा, अनुपालन को आसान बनाने और कारोबार सुगमता सुनिश्चित करने में मुख्य श्रम आयुक्त संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक विनिता वर्मा ने संगठनात्मक ढांचे, कर्मचारियों की संख्या और उनकी तैनाती, ठेका श्रमिकों की नियुक्ति, रेलवे प्रतिष्ठानों और परियोजनाओं के भौगोलिक एवं परिचालन विस्तार तथा श्रम कानूनों के अनुपालन के मौजूदा तंत्र की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय रेलवे की ओर से अपनाई जा रही अच्छी कार्यप्रणालियों को भी साझा किया।

डिजिटल अनुपालन प्रणालियों पर भी चर्चा

बैठक में भारतीय रेलवे की मौजूदा डिजिटल अनुपालन प्रणालियों को समझने और उन्हें श्रम सुविधा पोर्टल तथा समाधान पोर्टल के अनुरूप बनाने के तरीकों पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही रेलवे से जुड़े विशिष्ट मुद्दों और अलग-अलग क्षेत्रों में श्रम संहिताओं को लागू करने के दौरान आने वाली परिचालन संबंधी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक का उद्देश्य मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय और भारतीय रेलवे के बीच समन्वय मजबूत करना, क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझना और दोनों संगठनों के जमीनी स्तर के अधिकारियों के बीच समन्वित कार्यप्रणाली विकसित करना है।

मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) का कार्यालय चारों श्रम संहिताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अनुपालन में सहायता देने, डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने और उनके सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के साथ इस तरह की संरचित बैठकें आयोजित कर रहा है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

कैबिनेट ने 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

November 4, 2026

Latest News

खेल

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कैबिनेट ने 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

By Daily PinchNovember 4, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

रोहित शर्मा ने खोला शादी से पहले का राज, रितिका के सामने रख दी थी खाना बनाने की शर्त

November 4, 2026

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

November 4, 2026

श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य श्रम आयुक्त ने रेलवे बोर्ड के साथ की बैठक

November 4, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.