Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: आज वृषभ राशि के सामने आ सकती है अहम चुनौती, समझदारी से बचाएं अपना लाभ और जानें बाकी राशियों का हाल
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज वृषभ राशि के सामने आ सकती है अहम चुनौती, समझदारी से बचाएं अपना लाभ और जानें बाकी राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिजनों और करीबी दोस्तों संग खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. उत्साह के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे. अति उत्साह से हानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. आज धन प्राप्ति के योग हैं. कार्यस्थल पर आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. साथी कर्मचारियों के सहयोग से आप उत्साहित रहेंगे.

वृषभ- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप चिंता में रहेंगे. चिंता का कारण मानसिक दबाव होगा. थकान महसूस हो सकती है. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है. मेहनत की अपेक्षा कम सफलता मिलने से चिंता हो सकती है. बिना सोचे समझे निर्णय ना लें. किसी काम की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है. व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. आज आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति भी संभव है. विवाह के इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद भी दूर होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में भी उन्नति होगी. परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा. घर की साज-सजावट कर उसे सुंदर बना सकेंगे. माता से भी लाभ मिलेगा. शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रुप से प्रसन्न रहेंगे. धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान की प्रगति का समाचार सुनकर अच्छा लगेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभप्रद है.

सिंह- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा. धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा. अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बात करें. नौकरी और व्यापार में परेशानी होगी. व्यापार बढ़ाने संबंधी कोई काम आज ना करें. संतान की चिंता रहेगी. आलस्य और थकान रहने से आज आराम करना पसंद करेंगे.

कन्या- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज वाणी पर संयम रखें और कोई नया काम शुरू ना करें. क्रोध एवं आवेश से नुकसान हो सकता है. परिवार एवं मित्रों के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है. व्यापार में भागीदारी के काम में ध्यान रखें. संभव हो सके, तो आज यात्रा ना करें. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में सफलता बनी रहेगी. आपको आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को मन एकाग्र नहीं रहेगा. इससे पढ़ाई में दिक्कत आएगी.

तुला- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज सांसारिक जीवन का विशेष रूप से आनंद उठा सकते हैं. परिजनों के साथ सामाजिक काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. छोटी यात्रा का आयोजन होगा. व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश मिलने का भी योग है. आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना है. आज समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी.

वृश्चिक- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से लबालब रहेगा. मन में स्फूर्ति का संचार होगा. विरोधी एवं शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे. दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. व्यापार में नए ग्राहक मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. आप उत्साह से व्यापार बढ़ाने की योजना पर भी काम करेंगे. आज आप रोमांटिक बने रहेंगे. आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं. अधूरे काम पूरे होंगे.

धनु- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता के कारण मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी. काम की असफलता से आपके अंदर हताशा होगी. क्रोध को काबू में रखें. साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे. आज प्रियजन के साथ आपकी मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा कटेगा. वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें. व्यापार में भागीदार की बात को भी महत्व दें. समय पर काम पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.

मकर- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आप का आज का दिन मध्यम फलदायी है. शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे. घर में परिजनों के साथ विवाद से मन में अशांति रहेगी. समय पर भोजन न मिलने की संभावना है. नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे. पानी वाली जगहों से दूर रहें. धन की हानि और अपयश के योग हैं. दोपहर बाद समय बदलेगा और आप अपने परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं.

कुंभ- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज चिंता मुक्त होने से आप राहत महसूस करेंगे. आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी. बुजुर्गों और मित्रों से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं. मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा. दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है. विद्यार्थियों के लिए आज समय अच्छा रहेगा.

मीन- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. क्रोध के कारण किसी से मनमुटाव की संभावना है. शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा. विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें. परिवार के सदस्य घर में विरोध का वातावरण बना सकते हैं. गलत जगह धन खर्च होगा. नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न होने दें. खान-पान पर संयम रखें. सामान्य रूप से आज का दिन सोच-समझकर चलने जैसा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.