Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव…इन नेताओं के नाम चर्चा में

October 1, 2026

SIM Card Ownership Rules: दूसरे के नाम पर चला रहे हैं SIM तो हो जाएं सावधान, 50 लाख रुपये तक जुर्माना और 3 साल की जेल का है प्रावधान

October 1, 2026

एम्स में 260 कर्मचारियों की नौकरी बहाल, विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला…खत्म हुआ धरना

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»हिंदी पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के 200 साल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-पत्रकार ही लोकतंत्र की असली ताकत
प्रदेश

हिंदी पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के 200 साल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-पत्रकार ही लोकतंत्र की असली ताकत

Daily PinchBy Daily PinchMay 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कही। यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया। पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मीडिया की सकारात्मक आलोचना केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि प्रशासन और सरकार को भी आत्ममंथन और बेहतर कार्य की दिशा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की धरती और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा पर आधारित ऐसा अद्भुत आयोजन निश्चित रूप से अभिनंदनीय है। उन्होंने आयोजन के लिए रायपुर प्रेस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर प्रेस क्लब देश के पुराने और प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है, जिसका इतिहास समृद्ध और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और पत्रकारों के सम्मान में आयोजित ऐसे कार्यक्रम प्रेस क्लब की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का सशक्त प्रमाण हैं।

रायपुर की पत्रकारिता परंपरा का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने रायपुर की पत्रकारिता परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस शहर ने पत्रकारिता जगत को अनेक शिखर पुरुष दिए हैं। उन्होंने मधुकर खेर, मायाराम सुरजन, ललित सुरजन, रमेश नैय्यर और बबन प्रसाद मिश्र सहित अनेक प्रतिष्ठित संपादकों और पत्रकारों का स्मरण करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने पत्रकारिता की सशक्त और वैचारिक परंपरा को समृद्ध किया है।

मीडिया और लोकतंत्र का इतिहास

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की आधारशिला है और देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तक पत्रकारिता ने हमेशा परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को कोलकाता से श्री जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित देश के प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड ने भारतीय पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

सनातन परंपरा और पत्रकारिता

उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देवर्षि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है और इसी कारण पत्रकार बंधु नारद जयंती को सम्मानपूर्वक मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत रोचक और प्रेरक तथ्य है कि उदंत मार्तंड का प्रकाशन भी नारद जयंती के दिन आरंभ हुआ, जो इस बात का प्रतीक है कि भारतीय पत्रकारिता की जड़ें हमारी सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों से गहराई से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारिता ने राष्ट्रवादी चेतना को स्वर देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता की भूमिका

सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, माधवराव सप्रे और सुभाषचंद्र बोस सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने पत्रकारिता को सामाजिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम के रूप में उपयोग किया। उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास लिखा जाएगा, तब छत्तीसगढ़ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने मां भारती के सपूत माधवराव सप्रे का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ मित्र का संपादन कर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों को जागृत और संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव…इन नेताओं के नाम चर्चा में

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIM Card Ownership Rules: दूसरे के नाम पर चला रहे हैं SIM तो हो जाएं सावधान, 50 लाख रुपये तक जुर्माना और 3 साल की जेल का है प्रावधान

By Daily PinchOctober 1, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

एम्स में 260 कर्मचारियों की नौकरी बहाल, विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला…खत्म हुआ धरना

By Daily PinchOctober 1, 2026
खेल

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में रिकॉर्ड्स की बरसात, भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर जीती सीरीज…गिल का दोहरा शतक और रोहित की सेंचुरी ने रचा इतिहास

By Daily PinchOctober 1, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव…इन नेताओं के नाम चर्चा में

October 1, 2026

SIM Card Ownership Rules: दूसरे के नाम पर चला रहे हैं SIM तो हो जाएं सावधान, 50 लाख रुपये तक जुर्माना और 3 साल की जेल का है प्रावधान

October 1, 2026

एम्स में 260 कर्मचारियों की नौकरी बहाल, विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला…खत्म हुआ धरना

October 1, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.