Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
देश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खरगे समेत कई नेता धरने पर बैठे…सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग

Daily PinchBy Daily PinchJuly 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, विनोद जाखड़ समेत कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगते हुए विरोध दर्ज कराया।

पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई, कई नेता हिरासत में

प्रधानमंत्री आवास के आसपास का क्षेत्र संवेदनशील इलाका होने के कारण वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती है। इसी वजह से कांग्रेस नेताओं को हटाने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा।जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया।

चरणजीत सिंह चन्नी और के. सुरेश ने लगाए गंभीर आरोप

हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुन रही है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।वहीं कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे नेताओं के साथ सख्ती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर इसलिए पहुंचे हैं क्योंकि छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा जा सके।के. सुरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी CJP के चलो संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी बोले, छात्रों के मुद्दे पर संसद में नहीं हो रही चर्चा

प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगने प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचे हैं।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार न तो इस मामले की जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर संसद में बहस के लिए भी सरकार की अनुमति जरूरी होगी तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया कैसे चलेगी।

छात्र आंदोलन को लेकर बढ़ा सियासी टकराव

छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बना रही है, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का हवाला दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026

Latest News

Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में घमासान, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन कल तक स्थगित

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.