Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर
ट्रेंडिंग न्यूज़

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

Daily PinchBy Daily PinchJuly 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में है. दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी. बाहर घूमने और सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा. आयात- निर्यात करने वाले व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे. खोयी वस्तु मिल सकती है. प्रिय व्यक्ति संग सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे. वित्तीय लाभ और वाहन सुख मिलने की संभावना है. आज आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए.

वृषभ- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है. किसी के साथ मजाक से परहेज करें. गलतफहमी हो सकती है. मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दुर्घटना की आशंका रहेगी, आज वाहन धीमी गति से चलाएं. मानसिक चिंता से समस्याएं पैदा हो सकती है. प्रेम जीवन में नकारात्मक फिलिंग रहेगी. इससे आपका मन भी उदास रहेगा. कार्यस्थल पर भी आज आप समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे.

मिथुन- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी और लाभकारी है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. घर की जरूरत पर पैसा खर्च होगा. अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा. प्रियजनों से मिलन आनंददायक होगा. उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा. आप समय पर काम कर पाने की स्थिति में होंगे.

कर्क- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में खिन्नता रहेगी. छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ होगी. अनिद्रा से परेशान रहेंगे. सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन खर्च होगा. आज कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी. कोई अरुचिकर काम भी करना पड़ सकता है.

सिंह- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज के दिन आप शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. दोस्तों संग अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा. मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा. आर्थिक लाभ भी होगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात मन को आनंदित करेगी. भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है. नए काम या योजना को स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है. संगीत में विशेष रुचि रहेगी. प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है.

कन्या- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा. वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है. मौज-शौक के साधनों के पीछे धन खर्च होगा. नियम विरुद्ध काम से दूर रहने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी.

तुला- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आप आर्थिक आयोजन बेहतर तरीके से पूरा करेंगे. आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से काम पूरे कर सकेंगे. भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन में धन खर्च होगा. मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफ से परेशानी होगी. असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े का कारण बन सकता है. परिजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी. आज कार्यस्थल पर किसी से विवाद ना करें. व्यापार में विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं. ज्यादा लाभ के लालच में कहीं भी निवेश करने से बचें. प्रेम जीवन में असंतोष रहने से मन दु:खी होगा.

धनु- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा. गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलना होगा. प्रेम के सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे. आय के नए सोर्स बढ़ेंगे. अधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी. दोस्तों के साथ किसी खास जगह जाने का आयोजन होगा. उत्तम भोजन की प्राप्ति से संतुष्ट होंगे. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. अविवाहितों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है.

मकर- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में भी परिश्रम रंग लाएगा. घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा. व्यावसायिक कार्यों में दौड़धूप बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. सरकार तथा मित्रों से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे.

कुंभ- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आपको बेचैनी और थकान का अनुभव होगा, हालांकि मानसिक चिंता दूर होगी. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. इससे काम करने में उत्साह नहीं रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ेगा. मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा. लंबी यात्रा होगी. विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा. संतान से जुड़े मामलों में उलझन की स्थिति रह सकती है. विरोधियों से वाद-विवाद ना करें.

मीन- चंद्रमा आज 23 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आपको अचानक आर्थिक लाभ होने का योग बनेगा. व्यापारी अपना रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक काम करना पड़ सकता है. आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. खर्च में वृद्धि होगी. आपके नियम विरुद्ध काम समस्याओं में वृद्धि कर सकते हैं. आध्यात्मिकता आपको गलत मार्ग से आपको दूर रखेगी. प्रेम जीवन में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.