Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»डेंगू अलर्ट: सेक्टर-7 में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का अभियान तेज
प्रदेश

डेंगू अलर्ट: सेक्टर-7 में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का अभियान तेज

Daily PinchBy Daily PinchAugust 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दुर्ग। बारिश के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से रोकथाम अभियान तेज कर दिया है। प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। घर-घर जाकर लार्वा की जांच, जलजमाव वाले स्थानों की सफाई, दवा का छिड़काव और फॉगिंग लगातार की जा रही है।

भिलाई सेक्टर-7 में मिला डेंगू का मरीज

हाल ही में भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में डेंगू का एक मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, मरीज को 4 अगस्त 2026 को बुखार की शिकायत के बाद श्री शंकराचार्य अस्पताल, जूनवानी में भर्ती कराया गया था। 8 अगस्त को एलिसा जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। समय पर इलाज मिलने के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

संयुक्त टीम कर रही घर-घर जांच

मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि ग्लैड और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम भिलाई और जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियां, कंटेनर, गमले और अन्य जलस्रोतों की जांच कर रही हैं, जहां एडिज मच्छर के लार्वा पनपने की संभावना रहती है।

टेमिफास और मैलाथियान का किया जा रहा उपयोग

लार्वा नष्ट करने के लिए पानी में टेमिफास डाला जा रहा है। वहीं वयस्क मच्छरों की संख्या कम करने के लिए मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 5 से 7 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच नियमित फॉगिंग भी कराई जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि डेंगू की रोकथाम में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि एडिज मच्छर साफ पानी में भी पनप सकता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • सप्ताह में कम से कम एक दिन ‘ड्राय डे’ मनाकर सभी जलस्रोत और बर्तनों को खाली कर साफ करें।
  • कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने टायर और बेकार बर्तनों की नियमित सफाई करें।
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं।
  • बारिश के मौसम में बुखार आने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर सतर्कता और सामूहिक प्रयास से डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

रायपुर तहसील में ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल, नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर शिकायत ने खोला सिस्टम की निगरानी का मुद्दा

September 10, 2026

दुबई से मध्य प्रदेश के लिए खुल सकता है निवेश का नया रास्ता, CM मोहन यादव ने कारोबारियों को दिया बड़ा ऑफर और GIS-2027 का भेजा न्योता

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.